Hyderabad Metro Phase 2: एयरपोर्ट और फोर्थ सिटी को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, फेज-2 पर आया काम का अपडेट

Hyderabad Metro Phase 2: तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद मेट्रो के फेज-2 के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। शहर की कनेक्टिविटी के लिहाज से यह रूट गेम चेंजर बन सकता है। पहले प्रस्तावित 'एयरपोर्ट एक्सप्रेस' योजना में बदलाव करते हुए अब पूरे शहर को जोड़ने वाला 116 से 162 किलोमीटर लंबा नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस विस्तार से न केवल एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी होगी, बल्कि उभरते नए शहरी केंद्रों को भी मेट्रो से जोड़ा जाएगा।

फेज-2 का सबसे प्रमुख हिस्सा 36.6 किमी लंबा एयरपोर्ट कॉरिडोर है। यह नागोले से शमशाबाद एयरपोर्ट तक जाएगा। यह लाइन एलबी नगर और चंद्रायनगुट्टा से होकर गुजरेगी, जिससे पुराने और नए हैदराबाद के बीच सीधी कनेक्टिविटी बनेगी।

Hyderabad Metro Phase 2

Hyderabad Metro Phase 2: ओल्ड सिटी में काम शुरू, कोर्ट की निगरानी

- एयरपोर्ट तक मेट्रो पहुंचने से यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और यात्रा समय में भारी कमी आएगी।

- एमजीबीएस से चंद्रायनगुट्टा तक 7.5 किमी के ओल्ड सिटी विस्तार का काम जमीनी स्तर पर शुरू हो चुका है।

- हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर हेरिटेज इमारतों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंताएं जताई गई हैं।

- तेलंगाना हाई कोर्ट ने हाल ही में सरकार से इस संबंध में शपथ पत्र दाखिल करने को कहा है, ताकि ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Hyderabad Metro: फोर्थ सिटी को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी

सरकार की महत्वाकांक्षी 'फोर्थ सिटी' परियोजना को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का प्रस्ताव है। एयरपोर्ट से प्रस्तावित फ्यूचर सिटी/स्किल यूनिवर्सिटी तक 40 किमी लंबी नई लाइन बिछाई जाएगी। इससे आने वाले वर्षों में विकसित होने वाले इस क्षेत्र में निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

अन्य प्रस्तावित प्रमुख रूट

रायदुर्ग - कोकापेट नियोपोलिस: 11.6 किमी

मियापुर - पाटनचेरु: 13.4 किमी

एलबी नगर - हयातनगर: 7.1 किमी

इन रूटों के शुरू होने से आईटी कॉरिडोर, आवासीय इलाकों और औद्योगिक क्षेत्रों के बीच आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा। सरकार का दावा है कि फेज-2 के पूरा होने पर हैदराबाद में सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी और निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक यह प्रोजेक्ट शहर के आर्थिक विकास को नई गति देने वाला साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+