बाइक पर लिखवाया- हेलमेट नहीं, मैं असली मर्द की तरह मरूंगा।' मिला ये जवाब

हैदराबादः हैदराबाद पुलिस ने शहर में बाइक सवारों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर रखा है, लेकिन कुछ युवा हेलमेट नहीं पहनना चाहते। पुलिस के सख्ती के बाद भी कई बाइक सवार बिना हेलमेट के यात्रा करते हैं। हैदराबाद के एक युवक ने अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर लिखवाया- हेलमेट नहीं, मैं असली मर्द की तरह मरूंगा।'

hyderabad man written on the bike real men dont wear helmets

इस मेसेज पर हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया- कृष्णा रेड्डी सर हमें बहुत दुख है। हम आपको मरने नहीं देंगे। हम यह देखेंगे कि आप एक असली मर्द की तरह जीवन जीएं। कृपया हेल्मेट पहने और यात्रा करें।' इस ट्वीट को हजारों लोगों ने लाइक किया है।

हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने इस ट्वीट को अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अनिल कुमार (एसीपी) ट्रैफिक को भी टैग किया है। पुलिस के मुताबिक इस मोटरसाइकिल के मालिक को 10 चालान भेजे जा चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी भी चालान का भुगतान नहीं किया गया। जिसमें से सात चालान हेलमेट नहीं पहनने पर भेजे गए हैं।

हैदराबाद पुलिस इन दिनों नाबालिगों को सड़कों पर ड्राइविंग से रोकने के लिए काफी सख्ती से पेश आ रही है। नाबालिगों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के साथ भी सख्ती की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मदरसे में रेप पर बोले गिरिराज सिंह, जिन्ना समर्थक चुप क्यों हैं, देश को बांटने के मंसूबे पूरे नहीं होंगे

एक रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल महीने में हैदराबाद में 26 ऐसे अभिभावकों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके 18 साल से कम उम्र के बच्चे सड़क पर ड्राइविंग करते हुए पाए गए। वहीं, फरवरी-मार्च महीने में 45 अभिभावकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- अंकित हत्याकांडः बेटे की मौत के बाद माता-पिता करेंगे ये काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+