बीच सड़क और पॉर्श इलाका, एग्जॉस्ट से जलाई सिगरेट! Video देख लाल- पीले हुए लोग
इंटरनेट पर एक ऑटोमोटिव कंटेंट क्रिएटर के वीडियो ने हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक छोटी सी वीडियो क्लिप को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। इस छोटी वीडियो में क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स कार के पीछे खड़ा है, जो कि न्यूट्रल गियर में थी और उसे तेज गति से चलाया जा रहा था।
खान ने इस छोटी क्लिप में जो किया, उससे सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। वह कार के पीछे खड़ा था जो संभवतः न्यूट्रल गियर में थी और उसे तेज गति से चलाया जा रहा था। जब ऐसा किया जाता है, तो एग्जॉस्ट से बिना जली गैसें निकलती हैं, जिससे कुछ देर के लिए आग लग जाती है, जिसके सामने खान ने सिगरेट पकड़ी और उसे जलाने की कोशिश की। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद इसको लेकर यूजर्स ने कंटेंट क्रिएटर की जमकर खिंचाई कर दी।

इंटाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर एक यूजर ने कहा कि वीडियो के साथ डिस्क्लेमर देना जरूरी है, अन्यथा ऐसी पोस्ट पर कार्रवाई जरूरी है। यूजर ने कमेंट में लिखा, "ऐसी हरकतें दोबारा नहीं होनी चाहिए।"
जबकि एक अन्य इंस्टा यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "सिगरेट जलाने और अपने हाथ जलाने का एक बेहतर तरीका हो सकता है...।" दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा कि समझ में नहीं आता कि इस तरह के वीडियो बनाकर लोग क्या दिखाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications