Hyderabad: लॉ स्टूडेंट की सीनियर छात्रों ने बेरहमी से की पिटाई ,लगवाए धार्मिक नारे, 12 में से 8 हुए अरेस्ट
Hyderabad:लॉ स्टूडेंट की सीनियर छात्रों की लात-घूसों से बेरहमी से की पिटाई , 12 में से 8 हुए अरेस्ट
Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक कालेज हॉस्टल का खौफनाक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लॉ स्टूडेंट को उसके हॉस्टल के कमरे में घुसकर सीनियर छात्रों के ग्रुप ने जमकर पीटा और उसे धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर किया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिकायत मिलने पर पुलिस महकमा सक्रिय हुआ और नाबालिग समेत कुल 12 छात्रों में से आठ को हिरासत में ले लिया गया है, बाकी फरार की पुलिस तलाश कर रही है।

जूनियर की छात्रों की लात-घूसों से की पिटाई
ये वायरल वीडियो हैदराबाद के ICFAI फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन (IFHE) कॉलेज के हॉस्टल का है । जहां लॉ फर्स्ट इयर में पढ़ने वाले हिमांक बंसल के हॉस्टल रूम में अचानक सीनियर छात्र घुस आए। कथित तौर पर उन्होंने उसे थप्पड़ और लात-घूसों से माना शुरू कर दिया। उसका हाथ मोड़ कर मारते हुए अल्लाहु अकबर के नारे लगाने के लिए कहते रहे और बुरी तरह पीटते रहे।
मारते हुए बोले- इसकी विचारधारा को ठीक करना चाहते हैं
वीडियो में सुनाई दे रहा है कि एक लड़का कहरहा है कि हम इसकी विचारधारा को ठीक करना चाहते हैं। हम उसे कोमा में पहुंचा देंगे जिससे उसे नई दुनिया याद आ जाएं। वहीं उन लड़कों में एक ने उसका पर्स छीन लिया और कहता जितना पैसा चाहिए ले लो।
सीनियर्स के सामने गिड़गिड़ाता रहा छात्र
छात्र सीनियर छात्रों के सामने गिड़गिड़ाता रहता है, लेकिन वो नहीं सुनते हैं और उसको पीटते ही जाते हैं। ये वीडियो 1 नवंबर का है। इस वीडियो में एक छात्र ये भी कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि "पहले दिन सभी ने आपको उत्तर भारतीय-दक्षिण भारतीय में भेदभाव न करने के लिए कहा। फिर, आप भेदभाव क्यों कर रहे हैं।
मारते हुए कपड़े तक उतार दिए
छात्रों ने हिमांक बंसल के पेट में घूंसा और लात मारा और सीनियर छात्रों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी छुआ। एक अधिकारी ने कहा कि उसे कुछ कैमिकल और पाउडर खाने के लिए भी मजबूर किया गया था। यहां तक कि उसके कपड़े तक उतार दिए। हिमांक बंसल इस घटना से इतना डरा हुआ था कि उसे सुसाइड तक करने के विचार आ रहे थे। हालांकिे छात्र ने स्वयं पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार हिमांक बंसल ने पैगंबर के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि रैगिंग और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस आयुक्त ने बोली ये बात
साइबराबाद पुलिस आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने कहा कि घटना में "कोई साउथ-नार्थ एंगल" नहीं है। उन्होंने कहा छात्र को दोनों धर्मों के नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया। नाबालिग समेत कुल 12 छात्रों में से आठ को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी फरार हैं। इन सभी को बिजनेस स्कूल ने सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रार और निदेशक (प्रशासन) समेत कॉलेज के पांच अधिकारियों को पुलिस के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया है और कॉलेज मैनेजमेंट को भी नोटिस भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications