Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hyderabad Karnataka Election Results 2023: कांग्रेस आगे तो BJP पीछे; जानें क्या कहते हैं रुझान?

Hyderabad Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में किसकी सरकार बनने जा रही है, इस पर से पर्दा थोड़ी देर में हटने को है। वहीं, हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं।

Hyderabad Karnataka Election

Hyderabad Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है, इस पर से पर्दा थोड़ी देर में हटेगा। वहीं, हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं। इस क्षेत्र में बेल्लारी, कोप्पल, रायचूर, बीदर, गुलबर्गा-कलबुर्गी और यादगिर जिले आते हैं। चुनावी रुझान की बात करें तो इस क्षेत्र में सबसे आगे कांग्रेस चल रही है। उसके बाद बीजेपी फिर जेडीएस का नंबर है। अन्य का तो अभी तक खाता भी नहीं खुल सका है।

आपको बता दें कि 224 सदस्यीय विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक राज्य में 10 मई को मतदान हुए। इस बार चुनावी अखाड़े में 2614 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। अब चुनावी परिणाम घोषित होते ही राज्य की सरकार का ऐलान हो जाएगा।

कौन सी पार्टी का क्या स्कोर (रुझान)

  • कांग्रेस- 21
  • बीजेपी-17
  • जेडीएस-2
  • अन्य-00

किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे

  • बेल्‍लारी सीट- एसटी सुरक्ष‍ित बेल्‍लारी सीट काफी चर्चा में है। यहां से कांग्रेस के व‍िधायक बी. नागेंद्र आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के मंत्री बी श्रीरामुलु पीछे हैं।
  • कोप्पल सीट- इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राघवेंद्र बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं, आईएनडी के देवेंद्र.बी.लिंगदल पीछे चल रहे हैं।
  • बीदर सीट- विधानसभा सीट में अब तक हुई मतगणना में भाजपा के ईश्वर सिंह ठाकुर आगे चल रहे हैं। वहीं, बसपा के अनिलकुमार तुकाराम खासमपुरे पीछे हैं।
  • गुलबर्गा-कलबुर्गी सीट- 10 बजे तक के रुझानों में बीजेपी के बसवराज मतिमुडु आगे और बसपा के मैलारी यशवंत शालगी पीछे हैं।
  • यादगिर सीट- यहां कांग्रेस के चन्नारेड्डी पाटिल तुन्नूर आगे चल रहे हैं। बीजेपी के वेंकटरेड्डी मुदनाल कांटे की टक्कर दे रहे हैं। वहीं, दोनों से पीछे हैं बसपा के बसवराज एम रामसमुद्र।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल ?

वहीं, एग्जिट पोल में कांग्रेस को इस क्षेत्र से 40 सीटों में से 27-31 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी के पाले में यहां कम सीटे 8-10 गिरने का ही अनुमान है। अब नतीजे घोषित होते ही रुझानों का अंत हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+