हैदराबाद: शो रूम में लगी भयानक आग, चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
हैदराबादः हैदराबाद में शुक्रवार को देर रात एबिड्स इलाके में एक शो रूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग लगने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आग के लपटों को दूर तक देखा जा सकता था। इलाके के लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग के बारे में जानकारी दी।

जल्द ही चार फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह भी पढ़ें- उत्तर कोरियाः जवानों को दिया ज्यादा खाना तो किम जोंग उन ने अफसर पर चलवा दी 90 गोलियां












Click it and Unblock the Notifications