हैदराबाद : मेट्रो लिफ्ट में किस करते कपल का VIDEO लीक, अधिकारियों ने शुरू की जांच

नई दिल्ली। हैदराबाद मेट्रो स्टेशन पर एक जोड़े के किस करते हुए वीडियो वाला सामने आया है। मेट्रो स्टेशन पर लगी लिफ्ट में एक प्रेमी जोड़े के किस करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल, हैदराबाद मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में इस कपल के लिफ्ट के अंदर किस करने वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद जांच

वीडियो वायरल होने के बाद जांच

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि ये पूरा मामला जांच का है, जिसके आदेश दे दिए हैं। बड़ा सवाल ये भी है कि सीसीटीवी में कैद हुई इन तस्वीरों को किसने वायरल किया। अभी ये पता नहीं चला है कि ये किस स्टेशन का है।

 देर तक रहते हैं लिफ्ट में

देर तक रहते हैं लिफ्ट में

हैदराबाद मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, ये फुटेज भी सीसीटीवी का ही है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रेमी जोड़े लिफ्ट में दाखिल होते हैं और जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद होता है, वो एकदूसरे के करीब आ जाते हैं। लिफ्ट का गेट बार-बार बंद करके उसको ऊपर नीचे ले जाते हैं, ताकि ज्यादा समय लिफ्ट के अंदर बिता सकें।

मेट्रो अधिकारी हैरान

मेट्रो अधिकारी हैरान

हैदराबाद मेट्रो के महानिदेश एनवीएस रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि यह पहली बार हुआ है कि हमें इस तरह की परिस्थितियों से दो चार होना पड़ा। हमने अधिकारियों को मामले में जांच करने और वायरल वीडियो की विश्वसनीयता परखने का आदेश दिया है। रिपोर्ट आने के बाद हम आगे जांच करेंगे और इस बारे में निरोधात्मक कार्रवाई भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+