Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हैदराबाद: स्कूल प्रिंसिपल ने कक्षा 2 के छात्र के साथ किया यौन शोषण

नई दिल्ली। हैदराबाद के एक स्कूल के भीतर प्रिंसिपल पर कक्षा 2 के छात्र के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्र के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला उस वक्त सामने आया जब 8 साल के मासूम ने स्कूल जाने से दो हफ्ते तक इनकार कर दिया। बच्चे के परिवार वालों ने बताया कि बच्चे के मलाशय से लगातार खून बह रहा है। पीड़ित बच्चे ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने उसके साथ यौन शोषण किया है।

assault

बच्चे ने बताया कि प्रिंसिपल उसे अपने स्कूल के ऑफिस में ले गया और वहां उसके साथ यौन शोषण किया। राजेंद्रनगर पुलिस ने प्रिंसिपिल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते कक्षा 9 के छात्र के साथ दिल्ली के सरकारी स्कूल में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। स्कूल के भीतर छात्र के साथ स्कूल के ही कुछ छात्रों ने यौन शोषण किया था।

इसे भी पढ़ें- यूपी: कोर्ट ने कहा समलैंगिकों को सुरक्षा नहीं दे सकते हम, इसे समाज ही तय करे

पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया था कि छात्र उसे कंप्यूटर लैब के पीछे एक खाली कमरे में ले गए जोकि तीसरी मंजिल पर है और इन लोगों ने उसके साथ यौन शोषण किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें- यूपी: मौत के 22 दिनों बाद खोला गया एसपी सुरेंद्र का निजी कमरा, जानें क्या कुछ हुआ बरामद

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+