Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गे-पार्टनर ने की थी इसरो साइंटिस्ट की हत्या, संबंध बनाने के बाद किया था मर्डर

नई दिल्ली। हैदराबाद पुलिस ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार की हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा किया है। हैदराबाद पुलिस ने कहा है कि इसरो वैज्ञानिक एस. सुरेश (56) की हत्या समलैंगिक संबंध और पैसों के लेन देन का कारण लैब तकनीशियन जे श्रीनिवास ने की थी। नेशनल रिमोट सेंसिंग एजेंसी (NRSA) के वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार मंगलवार को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।

 इस मामले में एक लैब टैक्नीशियन को गिरफ्तार किया है

इस मामले में एक लैब टैक्नीशियन को गिरफ्तार किया है

पुलिस का कहना है कि इस हत्या के पीछे समलैंगिक संबंध और पैसों के लेन देन का कारण है। पुलिस ने इस मामले में एक लैब टैक्नीशियन को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इस लैब टैक्नीशियन के मृतक वैज्ञानिक के साथ समलैंगिक संबंध थे। मंगलवार को हैदराबाद के अमीरपेट क्षेत्र में अपने फ्लैट में 56 वर्षीय सुरेश कुमार मृत पाए गए थे। सुरेश हैदराबाद में अपने फ्लैट में अकेले रहते थे। उनका परिवार चेन्नई में रहता है।

संबंध बनाने के बाद कर दी हत्या

संबंध बनाने के बाद कर दी हत्या

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी श्रीनिवास वैज्ञानिक सुरेश कुमार का गे-सेक्स पार्टनर था। वह सुरेश कुमार से सेक्स के बदले पैसे की मांग कर रहा था। 30 अक्टूबर को आरोपी श्रीनिवास चाकू के साथ सुरेश कुमार के घर पहुंचा था। इसके बाद उसने सुरेश कुमार से शारीरिक संबंध बनाए थे और फिर पैसे की मांग की थी। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर अंजनि कुमार ने कहा, श्रीनिवास हॉस्टल में रहता था। वह सुरेश कुमार के घर अक्सर आता जाता रहता था। कई बार वह उनके घर पर रात में रुकता भी था।

ऐसे हुआ खुलासा

ऐसे हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि पैसे को लेकर सुरेश कुमार और आरोपी श्रीनिवास के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने चाकू से सुरेश कुमार पर हमला कर दिया। इस घटना में सुरेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जैसे ही पुलिस ने श्रीनिवास से सख्ती से सवाल जवाब शुरू उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सुरेश कुमार की सोने की अंगूठी, 10 हजार रुपए, मोबाइल फोन के अलावा फ्लैट की चाबी बरामद कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे अपार्टमेंट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देख रहे हैं। सुरेश 20 साल से हैदराबाद में रह रहे हैं। उनकी पत्नी भी साथ ही रहती थी, लेकिन 2005 में उनका तबादला चेन्नई हो गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+