'जूतों की तली में, कपड़ों की तह में...', ऐसी-ऐसी जगह 8 करोड़ का सोना छिपाकर ला रही थीं 23 महिलाएं, पकड़ी गईं

हैदराबाद एयरपोर्ट में इंटेलिजेंस यूनिट ने 23 सूडानी यात्रियों से 14 किलोग्राम से भी ज्यादा सोना बरामद किया है। ये यात्री कपड़ों में अलग-अलग जगहों में छिपाकर सोना ला रहे थे।

Hyderabad Gold Smuggling

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सूडान से शारजाह के रास्ते पहुंचे सूडान की 23 महिला नागरिकों को कल रोक लिया गया। अब हैदराबाद सीमा शुल्क की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने इन सूडानी नागरिकों से 14.9063 किलोग्राम सोना बरामद किया है। इस सोने की कीमत 7.89 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरजीआई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग द्वारा सोने के ये सबसे बड़ी बरामदगी है।

न जाने कहां-कहां छिपाया था सोना

न जाने कहां-कहां छिपाया था सोना

एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने जानकारी दी कि इन 23 महिला यात्रियों ने सोने को जूतों में, पैरों के नीचे और कपड़ों की तह तक में छुपाया हुआ था। यूनिट ने ये भी जानकारी दी कि जब्त किए गए सोने की कीमत 7,89,43,544 रुपये है।

4 लोगों की हुई गिरफ्तारी

4 लोगों की हुई गिरफ्तारी

इसके साथ ही यूनिट ने इन 23 में से 4 महिलाओं की गिरफ्तारी की जानकारी भी दी है। इस तस्करी में शामिल और लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है। फिलहाल इस लेवल पर सोने की तस्करी के बारे में जानकर सभी लोग काफी हैरान हैं।

जब हैडबैग्स में छुपाया सोना...

जब हैडबैग्स में छुपाया सोना...

बताते चलें कि इससे पहले सूडान की दो महिला नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया था। ये दोनों महिलाएं हैदराबाद से मुंबई जाने वाली बस में सफर कर रही थीं। दोनों के पास से डीआरआई के अधिकारियों को 5615 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था, जिसे इन्होंने हैंडबैग में छिपाकर रखा हुआ था।

95 लाख रुपये का सोना हुआ था बरामद

95 लाख रुपये का सोना हुआ था बरामद

वहीं इससे कुछ दिन पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी कस्टम की टीम ने दो भारतीय यात्रियों को पकड़ा था। ये दोनों ही यात्री दुबई से सोने की तस्करी कर दिल्ली आए थे। खबरें हैं कि टीम ने उनके पास से साढ़े चार किलो सोना बरामद किया था। इस सोने की कीमत तकरीबन 95 लाख बताई जा रही थी।

अंडरगार्मेंट्स में छुपाया था सोना

अंडरगार्मेंट्स में छुपाया था सोना

सोना बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सेक्शन 104 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। खबरें थीं कि इन आरोपियों ने अपने अंडरगार्मेंट्स में सोने को छिपाकर रखा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+