हैदराबाद: बहस के बाद महिला को जिंदा जलाया

तेलंगाना के हैदराबाद में एक महिला को सरेआम जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने हमलावर पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है.

25 वर्षीय पीड़िता संध्या रानी गुरुवार शाम छह बजे काम से घर लौट रही थी, तभी उनपर हमला किया गया.

पुलिस ने बीबीसी को बताया कि संध्या को एक शख्स के साथ बहस करते देखा गया था, तभी उस शख्स ने संध्या पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी.

लोगों ने संध्या को अस्पताल ले जाने में मदद की लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि हमला करने वाला शख्स पिछली कंपनी में संध्या के साथ काम करता था और बीते दो साल से शादी का प्रस्ताव दे रहा था. लेकिन रानी हर बार मना कर देती थी.

हालांकि पुलिस अभी ये पता लगा रही है कि उसके खिलाफ संध्या ने कोई शिकायत दर्ज कराई थी या नहीं.

जिंदा जलाया
Getty Images
जिंदा जलाया

दिल्ली में 2012 में एक छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या का मामला सामने आने के बाद से भारत में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के कोशिशें की गई हैं. इस तरह के हमलों से निपटने के लिए कई सख्त कानून भी बनाए गए हैं.

वो महिला जिसे ज़िंदा जलाया गया

इसके बावजूद देश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ जघन्य अपराधों का सिलसिला जारी है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर साल महिलाओं पर हमलों के सैंकड़ों मामले सामने आते हैं, जिनमें एसिड अटैक के मामले भी शामिल हैं.

महिलाओं के समर्थन में अभियान चलाने वालों का कहना है कि कई बार महिलाएं को ईर्ष्या करने वाले पार्टनर या स्टॉकर निशाना बनाते हैं.

बलात्कार के बाद महिला को ज़िंदा जलाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+