आप विधायक के पति की दबंगई, या तो स्कूल में दाखिला करो या निलंबन के लिए तैयार रहो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी का विवादों से नाता खत्म नहीं हो रहा हैा ताजा मामला सामने आया है आप विधायक बंदना कुमारी का जिनके पति सरकारी स्कूल में दाखिले के लिए प्रिंसिपल पर दबाव बना रहे हैं।
दिल्ली के शालीमार बाग से आप विधायक और दिल्ली विधानसभा में डेप्युटी स्पीकर बंदना कुमारी के पति सज्जन कुमार पर यहां के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने राजनैतिक दबाव डालने का आरोप लगाया है।
सज्जन कुमार पर सर्वोदय विद्यालय के प्रिंसिपल ने छात्र के दाखिले के लिए उनपर दबाव बनाने का आरोप लगाया है साथ ही इसकी शिकायत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी की है।
प्रिंसिपल ने अपनी शिकायती पत्र में लिखा है कि सज्जन कुमार ने उन्हें फोन किया और अपना परिचय दिये बिना कहा कि इस दाखिले के लिए आपको रिफर किया गया था जो अबतक नहीं हुआ है। प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने सज्जन कुमार से विद्यालय आकर मिलने को कहा।
यही नहीं प्रिंसिपल का दावा है कि उनके पास इस बातचीत का ऑडियो भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि अगले दिन सज्जन कुमार विद्यालय आये और जोर जोर से चिल्लाने लगे, उन्होंने मेरी बात भी नहीं सुनी और मुझे धमकी दी कि या तो दाखिला करें या निलंबित होने के लिए तैयार रहे।
वहीं सज्जन कुमार का कहना है कि उनकी प्रिंसिपल से कहासुनी हुई थी और उन्होंने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से भी की है। उन्होंने कहा कि मेरे पास एक छात्र आया था जिसने कहा कि मुझे दाखिले के लिए विधायक का रेफरल लेटल लाने के लिए कहा गया है।
जिसके बाद मैंने अपनी पत्नी से वह पत्र लेकर स्कूल बात करने गया था, लेकिन प्रिंसिपल ने मेरे साथ बदसलूकी की। वहीं सज्जन कुमार की पत्नी ने ऐसे किसी विवाद से साफ इनकार किया है उन्होने कहा कि उनके पति ने किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं बनाया है।













Click it and Unblock the Notifications