पति को था मां-बेटे के बीच अवैध संबंधों का शक, इसलिए कर दी हत्या
उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के पतरामपुर गांव में अवैध संबंधों के शक में एक नशेड़ी व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आईं उसकी दो बेटियां भी जख्मी हो गईं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पत्नी के भाई ने आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।पुलिस के अनुसारमंगलवार देर रात पतरामपुर निवासी भजन सिंह ने पत्नी सुनीता (38), बड़ेबेटे जॉनी (16) पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दोनों को लहूलुहान कर दिया।

मां की चीख सुन बगल में सो रहा दूसरा उठा तो
मां की चीख सुन बगल में सो रहा दूसरा बेटा सुमित, बेटी राधा और मन्नो नींद से उठे। दोनों बेटियों ने सुनीता को बचाने की कोशिश की तो भजन ने उन पर भी चाकुओं से हमला किया। इससे दोनों बेटियां जख्मी हो गईं। घटना के बाद भजन सिंह मौके से फरार हो गया। पडोंसियों के मदद से अस्पताल में पहुंचते ही तोडा दम दोनों बेटियों ने रात को ही पड़ोसियों की मदद से मां और भाई को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

बेटे और पत्नी के बीच था अवैध संबंधों का शक
घटना की सूचना पर सीओ राजेश भट्ट मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि शुरुआती जांच में अवैध संबंध के शक में पत्नी और बेटे की हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस जमीन संबंधी विवाद के पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जमीन बेचने से रोकते थे इसलिए हत्या कर दी
मृतका के भाई ने दर्ज कराई मृतका सुनीता के भाई मोहन सिंह निवासी बोवदवाला ठाकुर द्वारा जिला मुरादाबाद (यूपी) ने इस मामले में जीजा भजन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया है कि उसकी बहन और भांजा आरोपी भजन सिंह को जमीन बेचने से रोकते थे। इससे नाराज होकर उसने दोनों की हत्या कर दी। एसएसपी ने किया घटना स्थल का मुआयना दोहरे हत्याकांड की सूचना पर जसपुर आए एसएसपी डॉ.सदानंद दाते ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। साथ ही अफसरों को ग्रामीणों के बयान दर्ज कराने एवं हर पहलू पर बारीकी से विवेचना करने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications