दिल्ली से नैनीताल ले जाकर गुफा में पति ने पत्नी संग बनाया शारीरिक संबंध, फिर घोंट दिया गला
नई दिल्ली, 27 जुलाई। उत्तराखंड के डाबड़ी थाना क्षेत्र से हत्या का एक सनसनीखेज मामला समने आया है। यहां पुलिस ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चौकाने वाली बात तो यह है कि शख्स पर शादी से पहले उसकी पत्नी ने रेप का आरोप लगाया था जिसकी वजह से उसे कुछ महीने जेल में भी बिताने पड़े थे। हालांकि बाद में उसने शपथ पत्र देकर शादी की उसी लड़की से शादी की और अब उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ है।

पहले दुष्कर्म, फिर शादी और अब हत्या
आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी राजेश के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृत महिला ने शादी से पहले राजेश पर शादी का झांसा देकर कई दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने अगस्त 2020 में केस दर्ज कर राजेश को गिरफ्तार किया और कई महीने तक सलाखों के पीछे भी रहना पड़ा। हालांकि बाद में राजेश ने महिला के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की।

रेप पीड़िता से ही की शादी
एक बार फिर राजेश की बातों में आकर महिला ने अक्टूबर 2020 में अपना केस वापस ले लिया और आरोपी को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। इसके बाद दिसंबर में राजेश ने महिला से शादी की। इसके बाद महिला की मुश्किलें कम होने की बजाए और बढ़ गईं, उसके परिवार वालों ने बताया कि राजेश उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा था। राजेश अक्कर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

परिवार वालों की शिकायत के बाद हुआ खुलासा
राजेश के अत्याचार से बचने के लिए महिला वापस अपने माता-पिता के घर आ गई लेकिन आरोपी ने उसे वापस आने के लिए मना लिया। रिपोर्ट के मुताबिक 11 जून को राजेश अपनी मां को देखने का बहाना कर पत्नी के साथ उत्तराखंड के ऊधमसिंह जिले में स्थित अपने मूल गांव ले गया। महिला के घरवालों का आरोप है कि तब से ही राजेश का फोन बंद आ रहा है, उन्होंने 15 जून को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस को ऐसे मिला सुराग
इसके बाद राजेश की हैवानियत से जुड़ी परतें धीरे-धीरे खुलने लगीं, पुलिस ने दोनों का लुकेशन पता करने के लिए फोन रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया। महिला की आखिरी लोकेशन 12 जून को नैनीताल के हनुमानगढ़ मंदिर के पास मिली और राजेश की लोकेशन भी वहीं की दिखाई दी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में राजेश ने हत्या में शामिल होने से इनकार कर दिया लेकिन सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पहले बनाया संबंध फिर घोंट दिया गला
पुलिस के मुताबिक राजेश ने कहा कि वह अपनी पत्नी और उसकी मां द्वारा किए जा रहे 'उत्पीड़न' से परेशान हो गया था। हत्या वाले दिन नैनीताल से करीब 13 किलोमीटर दूर उसने अपनी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की। पत्नी उसकी बात मान गई और दोनों एक गुफा में गए। यहां पहले राजेश ने अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाया और उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस अपराध की घटना ने देशभर को झकझोर के रख दिया है।
यह भी पढ़ें: 'CM बनने के लिए मेरी हत्या करा सकते हैं', छत्तीसगढ़ कांग्रेस MLA ने अपने ही मंत्री पर लगाए संगीन आरोप












Click it and Unblock the Notifications