प्रेमी संग फिल्‍म देख रही थी शादीशुदा प्रेमिका, अचानक सामने आया पति तो हुआ कुछ ऐसा

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके में प्रेम प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल अपने प्रेमी के साथ थियेटर में फिल्म देख रही एक महिला को उसके पति ने रंगे हाथों से सिनामाहॉल में पकड़ लिया। अचानक सामने पति आ जाने के काऱण हड़बड़ाई महिला ने अपने प्रेमी पर ही पीछा करने का आरोप लगाकर कर सरेआम धुनाई कर दी और उसके खिलाफ थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया। जब प्रेमी ने पूरी हकीकत पुलिस को बताई तो वे भी दंग रह गए।

प्रेमी संग फिल्म देखने पहुंची गाजियाबाद

प्रेमी संग फिल्म देखने पहुंची गाजियाबाद

मोदीनगर निवासी इस महिला का एक युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इस बात का शक उसके पति को हो गया था। महिला एक स्कूल में शिक्षका है। मंगलवार को शिक्षिका स्कूल ना जाकर अपने प्रेमी के साथ फिल्म देखने गाजियाबाद चली गई। इस बात की भनक किसी तरह शिक्षिका के पति को लग गई। वह भी उसका पीछा करते हुए सिनेमा हाॅल में पहुंच गया।

पति के सामने कर दी प्रेमी की धुनाई

पति के सामने कर दी प्रेमी की धुनाई

महिला जब फिल्म के इंटरवल के दौरान बाहर निकली तो अचानक से सामने अपने पति को खड़ा देख वह घबरा गई। अपने आप को बचाने के लिए महिला ने नई चाल चलते हुए पास खड़े अपने प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया। शिक्षिका ने प्रेमी को खूब खरी खोटी सुनाई। आरोप लगाया कि वह उसका रोजाना पीछा क्यों कर रहा है? अचानक हुए हंगामे से वहां लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि वहां मौजूद दोनों पक्षों को शांत कर घर भेज दिया।

प्रेमी ने पुलिस को बताई सच्चाई

प्रेमी ने पुलिस को बताई सच्चाई

इसके बाद बुधवार को शिक्षिका थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। उसके साथ उसका पति भी था। आरोप लगाया कि आरोपित उसका लंबे समय से पीछा करता आ रहा है। पुलिस को जब उसके बयानों पर शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ के लिए आरोपी शख्स को थाने बुलाया। आरोपित ने शिक्षिका से प्रेम-प्रसंग की बात पुलिस को बताई। तमाम फोटो और वीडियो भी दिखाए तो पूरा सच सामने आ गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+