नौकरी ना छोड़ने की सजा मौत, पति ने पत्नी को काट डाला

काफी समय से पति-पत्नी में नौकरी छोड़ने को लेकर विवाद चल रहा था, नासरीन नौकरी छोड़ना नहीं चाहती थी और उसका पति नौकरी छोड़ने को लेकर उसके ऊपर लगातार दबाव बना रहा था।

नई दिल्ली। एक पति ने अपनी पत्नी से नौकरी छोड़ने को कहा तो पत्नी ने मना कर दिया जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी का सिर काट डाला। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

 नौकरी ना छोड़ने की सजा मौत, पति ने पत्नी को काट डाला

ये घटना पाकिस्तान के लाहौर की है जहां एक पत्नी ने सोचा नहीं होगा की उसे नौकरी छोड़ने से मना करने पर अपनी जान गंवानी पड़ेगी। दरअसल मृतका पत्नी नौकरी नहीं छोड़ना चाहती थी और पति उसके ऊपर नौकरी छोड़ने का लगातार दबाव बना रहा था। रविवार को पत्नी की लाश उसके घर से बरामद की गई।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक लाहौर में 37 साल की मृतका नासरीन पति और अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। काफी समय से पति-पत्नी में नौकरी छोड़ने को लेकर विवाद चल रहा था, नासरीन नौकरी छोड़ना नहीं चाहती थी और उसका पति नौकरी छोड़ने को लेकर उसके ऊपर लगातार दबाव बना रहा था। रविवार को नासरीन का शव उसके घर ही बरामद किया गया उसके पति ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पति द्वारा नौकरी छोड़ने के लिए बार-बार दबाव दिए जाने पर भी नासरीन ने अपनी नौकरी नहीं छोड़ी थी जिससे गुस्साए पति ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+