पत्नी की लगी नौकरी, तो फेसबुक पर उसकी सहेली को वेश्या बताने लगा पति

एक शख्स अपनी पत्नी की सहेली से इसलिए नाराज था क्योंकि महिला ने उसकी पत्नी को नौकरी लगाने में महिला ने मदद की थी। महिला को सबक सिखाने के लिए पति ने पहले उसकी फर्जी अकाउंट बना बदनाम करने लगा।

पुणे। पत्नी को नौकरी पर लगाने में मदद करनेवाली सहेली को बदनाम करनेवाले एक शख्स की करतूत जानकार दंग रहे जाएंगे। एक शख्स अपनी पत्नी की सहेली से इसलिए नाराज था क्योंकि महिला ने उसकी पत्नी को नौकरी लगाने में महिला ने मदद की थी। महिला को सबक सिखाने के लिए पति ने पहले उसकी फर्जी अकाउंट बनाया और फिर अश्लील फोटो और मैसेज करके उसे बदनाम करने लगा। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी से अलग रह रहा था पति

पत्नी से अलग रह रहा था पति

पुणे में रहने वाले सुरेंद्र कुमार जैन और उसकी पत्नी कुछ दिनों से आपसी मतभेद के चलते अलग अलग रह रहे हैं। तीन साल पहले दोनों ने लव मैरिज किया था। गोवा के पणजी में रहनेवाली एक 30 वर्षीय महिला सुरेंद्र कुमार जैन की पत्नी की सहेली है। सुरेंद्र की पत्नी ने अपनी सहेसी से नौकरी लगाने में सहायता मांगी थी, जिसके बाद उसने उसकी नौकरी लगवा दी। पत्नी के नौकरी लगने से नाराज पति ने उसकी सहेली और सहेली के एक दोस्त के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया। फेसबुक पर मोबाइल नंबर और अश्लील मैसेज डालने के बाद महिला को वेश्या समझकर लोगो ने काफी कॉल करने शुरू कर दिए थे और साथ ही सहेला के पुरूष साथी को भी फेसबुक के जरिए कॉल आने लगे थे।

लोग गंदे ऑफर देने लगे थे

लोग गंदे ऑफर देने लगे थे

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर मोबाइल नंबर और अश्लील मैसेज डालने के बाद हमें दिन रात अनजान लोग कॉल करने लगे थे और हमसे गंदी गंदी बातें करके हमें ऑफर देने लगे थे। इस फर्जी एकाऊंट के अश्लील मैसेज की वजह से दोनों को लोग वेश्या व्यवसाय करनेवाले समझने लगे थे। अनजान कॉल से परेशान होकर पीड़ित महिला ने पुणे के अपने दोस्त को सारी आप बीती सुनाई, तो दोस्त कहा कि मुझे भी इस तरह के कॉल आ रहे हैं। तब दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने में ही समझदारी दिखाई।

पत्नी की नौकरी लगने से था परेशान

पत्नी की नौकरी लगने से था परेशान

सुरेंद्र जैन ने पुलिस को कड़ी पूछताछ में बताया कि मेरी पत्नी को की सहेली और उसके दोस्त का मैंने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर दोनों के फोटो लगाकर, अश्लील मैसेज के साथ दोनों के मोबाइल नंबर फेसबुक पर डाल दिए थे। मेरी पत्नी को जब से जॉब लगा था, तब से काफी आत्मनिर्भर होने की वजह से उसे मेरी कद्र नहीं थी। इसलिए पत्नी के दोनों दोस्तों को सबक सिखाने के लिए फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर बदनामी करने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+