अब पाक की दावत नहीं उड़ा सकेंगे हुर्रियत नेता
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। यही होना था। भारत ने हुर्रियत नेताओं से बातचीत की जिद को देखते हुए एक बार फिर पाकिस्तान के साथ एनएसए स्तर की बातचीत को रद्द कर दिया है। अब उस दावत का क्या होगा जो पाकिस्तान के रक्षा मामलों के चीफ सरताज अजीज को हुर्रियत नेताओं को देनी थी। इसकी बीते कई दिनों से हाई कमीशन में तैयारियां चल रही थीं।

कहने को पीएम शरीफ
एक बार फिर सिद्ध हुआ है कि नवाज शरीफ कहने को ही प्रधानमंत्री हैं। वहां की विदेश नीति सेना तय करती है। पिछले कई दिन से यह चर्चा चल रही थी कि भारत आखिर बात करना ही क्यों चाहता है जबकि पाकिस्तान दोतरफा बातचीत के प्रति गंभीर ही नहीं है।
सबको पता है कि भारत तीसरे पक्ष को मंजूर नहीं करता है। इसके बावजूद पाक जिद पर अड़ा हुआ था। ऐसे में यही होना था।
वैसे भी पाकिस्तान यदि वार्ता की मेज पर बैठता तो उसे शर्मिदगी का ही सामना करना था क्योंकि भारत ने सीमा पार से घुसपैठ और आतंकवादी वारदातों में उसके हाथ होने के पुख्ता सबूतों का पुलंदा तैयार कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications