मोदी की दिवाली में हर्रियत ने डाला रंग में भंग, 23 अक्‍टूबर को बंद का ऐलान

श्रीनगर। 23 अक्‍टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्‍मीर में आई बाढ़ के पीड़ितों के साथ अपनी दिवाली मनाने जाएंगे तो लेकिन उनकी दिवाली बंद कश्‍मीर में मनेगी। मोदी के कश्‍मीर दौरे के समय ही हुर्रियत की ओर से कश्‍मीर बंद का ऐलान कर दिया गया है।

Geelani calls for Kashmir Bandh on 23rd October

हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी की ओर से मंगलवार को इस बात का ऐलान किया गया है। गिलानी ने श्रीनगर में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इस बात का ऐलान किया है।

सरकार पर गिलानी के आरोप

गिलानी की मानें तो बीजेपी और मोदी की ओर से पीड़ितों के लिए काफी कुछ करने का जो ढोंग किया जा रहा है, वह सरासर गलत है। हुर्रियत एक बार फिर से केंद्र सरकार और कश्‍मीर की जनता के बीच अच्‍छे संबंधों की प्रक्रिया में बाधा बनने की कोशिशों को अंजाम देना चाहती है। गिलानी ने बीजेपी पर बाढ़ पीडितों को की मिल रही मदद में जानबूझकर देरी करने का आरोप भी लगाया है।

हुर्रियत की वजह से रद्द हुई वार्ता

अगर आपको याद हो तो यह वही हुर्रियत है जिसके नेताओं के साथ पाकिस्‍तान के हाई कमिश्‍नर अब्‍दुल बासित ने मुलाकात की थी। उसके बाद भारत ने पाकिस्‍तान के साथ सचिव स्‍तर की वार्ता को रद्द कर दिया था।

बाढ़ के समय रहे गायब

जिस कश्‍मीर बाढ़ से जूझ रहा था, उस समय भी हुर्रियत के नेताओं पर काफी सवाल उठाए गए थे। फिलहाल अब इस कश्‍मीर बंद के मद्देनजर पूरे कश्‍मीर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था को और कड़ा कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+