गिलानी ने की कश्मीर के लोगों से वोट न डालने की अपील
श्रीनगर। हुर्रियत के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने कश्मीर के लोगों से अपील की है कि वह 25 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा चुनावों में वोट न डालें। गिलानी ने अपनी इस अपील में कश्मीर की जनता से इन चुनावों का बाहिष्कार करने को कहा है।

यासीन के बाद अब गिलानी
गिलानी के मुताबिक इन चुनावों से कश्मीर की समस्या का हल कभी नहीं हो पाएगा। उन्होंने चुनावों को मात्र दिखावा करार दिया है। गिलानी का यह बयान गुरुवार को जम्मू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के लीडर यासीन मलिक की गिरफ्तारी के बाद आया है।
गुरुवार को यासीन मलिक की गिरफ्तारी भी इसी वजह से हुई थी। यासीन मलिक भी गिलानी की ही तरह कश्मीर की जनता से वोट न डालने की अपील कर रहे थे। इस अपील के साथ ही वह इन चुनावों के खिलाफ एक मार्च की अगुवाई भी कर रहे थे।
तारीखों के ऐलान के साथ ही बदला माहौल
जम्मू कश्मीर में 25 नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा चुनावों के दौरान जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी। 25 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक पांच चरणों में जम्मू-कश्मीर की जनता अपने नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए वोट डालेगी। इन चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही घाटी में माहौल बदलने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications