'वानक्राई' रेनसमवेयर से डरा बेंगलुरू, 100 से ज्यादा एटीएम बंद, अब क्या होगा?
'वानक्राई' रेनसमवेयर के डर से आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरू शहर में करीब 100 से ज्यादा एटीएम बंद हैं।
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में हुए साइबर अटैक की वजह से पूरे देश में कई जगह एटीएम बंद कर दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि गृहमंत्रालय ने एडवायजरी जारी कर देशभर में कई एटीएम को बंद करने का फैसला लिया था, जो कि एहतियातन था। रैनसमवेयर वायरस के नाम पर वायरल हो रहे हैं ये मैसेज, रहें सावधान
ये बात मंगलवार की है और इसी शाम आरबीआई की ओर से कहा गया कि घबराने वाली बात नहीं है, हम सुरक्षित हैं लेकिन इसके बावजूद देश के कई जगहों के एटीएम काम नहीं कर रहे हैं।
100 से ज्यादा एटीएम बंद
आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरू शहर में करीब अभी भी 100 से ज्यादा एटीएम बंद रहे जिसके कारण यहां के लोगों को पैसों को लेकर खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। एक खास बात आपको बता दें कि जो एटीएम पुराने हैं, वो तो 'वानक्राई' रेनसमवेयर की चपेट में आ सकते हैं लेकिन जहां नया विंडो सिस्टम 10 लगा है, उस पर 'वानक्राई' रेनसमवेयर वायरस अटैक नहीं हो सकता है। और शहर में अभी भी काफी जगह पुराने स्टाइल वाले ही एटीएम हैं इसलिए वहां अब भी नकद निकासी नहीं हो रही है।
18000 एटीएम इस समस्या से जूझ रहे
हालांकि बैंको की ओर से कहा जा रहा है कि जल्द ही एटीएम सुचारू रूप से चलने लगेंगे, इसमें इतना परेशान होने के बात नहीं हैं। मालूम हो कि कर्नाटक के 18000 एटीएम इस समस्या से जूझ रहे हैं।
Windows XP
रैनसमवेयर वायरस एक तरीके का मैलवेयर होता है जो कंप्यूटर को रिमोटली लॉक करके डेटा एन्क्रिप्ट कर देता है, इसे अनलॉक करने के लिए हैकर्स पैसों की मांग करते हैं। ये एक खतरनाक वायरस है जो कि मेमोरी से लेकर हर चीज को खराब कर सकता है। सबसे ज्यादा नुकसान Windows XP को है।
एटीएम बंद हैं
भारत में ज्यादातर दफ्तरों में Windows XP यूज होता है, चाहे एटीएम हों या प्राइवेट/सरकारी दफ्तर, हर जगह इसी पर काम होता है इसलिए साइबर अटैक के दौरान कई जगह एटीएम बंद हैं और लोगों को एटीएम का प्रयोग ना करने की हिदायत दी गई है।
{promotion-urls}
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर













Click it and Unblock the Notifications