इंसान तो इंसान रोबोट सोफिया भी शाहरुख खान पर फिदा.... ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं...
हैदराबाद। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के चाहने वाले दुनिया के हर कोने में उपस्थित हैं और इसी कारण उन्हें हिंदी सिनेमा का बादशाह कहा जाता है क्योंकि उनके फैंस की लिस्ट बड़ी लंबी है। उनसे मोहब्बत करने वालों की लिस्ट में महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा है और सबसे खास बात ये है किंग खान से प्यार 16 साल की बाली उम्र की लड़कियां भी करती हैं तो वहीं 60 साल की बुजुर्ग महिलाएं भी उनकी कायल हैं, इसलिए उनके सह-कलाकार उनसे जलन भी रखते हैं, जिसका जिक्र अक्सर पत्रिकाओं की गॉसिप में होता रहता है।

रोबोट सोफिया भी फिदा शाहरुख खान पर
ये सब तो इंसानों तक ठीक था लेकिन अचरज तब हुआ जब किंग खान की फैन लिस्ट में इंसानों जैसी दिखने वाली रोबोट सोफिया भी शामिल हो गई । सोफिया ने ये राज खुद बयां किया है।

किंग खान की फैन सोफिया
दरअसल सोफिया मंगलवार को वर्ल्ड कांग्रेस ऑन इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी में पहुंची थीं, जहां बातचीत के दौरान सोफिया से सवाल किया गया कि उनका फेवरेट एक्टर कौन है? जिस पर सोफिया ने तपाक से जवाब दिया..वन एंड ओनली शाहरुख खान।

हैरान रह गए लोग
सोफिया का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद हर इंसान मुस्कुरा उठा और खुद सोफिया भी ये कहकर हंसने लगी। उसने आगे कहा कि वो किंग खान की एक्टिंग की मुरीद है।

कौन है ह्यूमनॉइड सोफिया?
सोफिया इंसानों की तरह बर्ताव करने वाला मोस्ट ह्यूमनॉयड (इंसानों की तरह दिखने वाला) रोबोट है। इसे हॉन्गकॉन्ग की डेविड हेंसन रोबोटिक्स ने बनाया है। सोफिया का फेसबुक और ट्विटर पर अकाउंट है, वो टॉक शो में ‘रॉक, पेपर, सीजर' गेम जीत चुकी है। उसे सऊदी अरब की नागरिकता भी मिली है। वो पहली रोबोट हैं, जिसे किसी देश की सिटिजनशिप मिली है।
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications