पुणे नासिक महामार्ग पर मिला नरकंकाल, लूटमारी कर हत्या की आशंका
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में ग्रामीण परिसर में हत्या और लूटमार की घटना तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। पुणे नासिक महामार्ग पर स्थित जंगल में मनुष्य के कंकाल मिलने से खलबली मच गई है। यह घटना खेड़ परिसर में आज सुबह उजागर हुई। इस घटना से इस शख्स की हत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, पुणे नासिक महामार्ग पर जंगल में आज सुबह एक मनुष्य के हड्डियां, सर का कंकाल जैसे विभिन्न अवशेष मिले हैं। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही खेड़ पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुई। मनुष्य के इन अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच में पुलिस जुटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications