घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए अब कितने में मिलेगा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच पूरा देश आर्थिक मंदी की मार झेल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर हुआ है। ऐसे में एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की गई गै। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 162.50 रुपए की कमी की गई है। पूरे देश में तमाम तेल विपणन कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में यह कमी की है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 144 रुपए घटकर 581 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। बता दें कि नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

तमाम शहरों में क्या है कीमत

तमाम शहरों में क्या है कीमत

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर के दाम की बात करें तो इसकी कीमत 714.50 रुपए से कम होकर 579 रुपए हो गई है। कोलकाता में सिलेंडर के दाम में 190 रुपए की कमी की गई है। जिसके बाद सिलेंडर की कीमत 584.50 रुपए हो गई है। जबकि चेन्नई में प्रति गैस सिलेंडर के दाम 569.50 रुपए हो गए है। बता दें कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को संशोधित किया जाता है। पिछले दो महीने से लगातार एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि उससे पहले पिछले वर्ष अगस्त माह से सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।

20 फीसदी अतिरिक्त बिक्री

20 फीसदी अतिरिक्त बिक्री

भारत में कोरोना वायरस के चलते 25 मार्च से लॉकडाउन है, जिसके चलते लोगों ने बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बुक कराए और सावधानी के तौर पर अतिरिक्त स्टॉक खरीदा गया। तमाम रिटेलर्स यह अपील करते रहे कि गैस की कोई कमी नही है, बावजूद इसके लोगों ने खरीददारी जारी रखी। भारत की सबसे बड़ी ईंधन रिटेलर कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा कि अप्रैल माह में 20 फीसदी की अतिरिक्त बिक्री हुई है।

कैसे होता है गैस के दाम में बदलाव

कैसे होता है गैस के दाम में बदलाव

भारत में गैस की कीमतों पर दो वजह से बदलाव होता है। पहला अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों में बदलाव और दूसरा यूएस डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा की कीमतों में बदलाव। पूरे देश में घरेलू एलपीजी गैस मार्केट के दाम पर मुहैया कराई जाती है। हर किसी को प्रति वर्ष सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर दिए जाते हैं। सब्सिडी को सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। लॉकडाउन लागू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत देश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पंजीकृत देश के 8 करोड़ उपभोक्ताओं को 3 एलपीजी गैस सिलेंडर दिए जाने का ऐलान किया था। यह तीन गैस सिलेंडर इस वर्ष अप्रैल माह से अगले वर्ष जून माह तक दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+