हफिंगटन पोस्‍ट ने अमीर नेताओं की सूची से सोनिया का नाम हटाया

Sonia is not richest leader
नई दिल्‍ली। एक दिन पहले यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को विश्‍व के सबसे अमीर नेताओं की लिस्‍ट में 12वें स्‍थान पर जगह देने वाली साइट 'हफिंगटन पोस्‍ट' ने अब उन्‍हें इस लिस्‍ट से बाहर कर दिया है। गौर हो कि साइट के अनुसार सोनिया की सम्‍पत्ति 2 बिलियन डॉलर बताई गयी थी। जिस पर सवाल खड़े हो गये थे, जिसके बाद साइट ने आर्टिकल के साथ एक फुटनोट जारी कर कहा कि हमारे पत्रकार सोनिया की सम्‍पत्ति का सही अनुमान नहीं लगा सके।

2009 में चुनाव में नामांकन पत्र भरते समय सोनिया ने बताया था कि उनके पास न तो कोई कार है और न ही घर है। हालांकि उनके पास इटली में एक पैतृक आवास है, जिसकी कीमत 18.02 लाख रूपये है। एफिडेविट के अनुसार सोनिया की कुल सम्‍पत्ति 1.38 करोड़ है, जबकि राहुल गांधी की सम्‍पत्ति लगभग एक करोड़ है। नामांकन पत्र के अनुसार सोनिया के पास 75000 रूपये कैश और 28.61 लाख बैंक खाते में हैं। उनके पास 20 लाख रूपये के म्‍यूचुअल फंड्स और 12 लाख रूपये के बांड रिजर्व बैंक आफ इंडिया में हैं। इसके अलावा 199,000 रूपये पोस्‍ट आफिस में और 24.88 लाख रूपये प्रोविडेंट फंड के रूप में हैं।

सोनिया के पास मौजूद आभूषणों की कीमत ग्‍यारह लाख रूपये है, जबकि 88 किलोग्राम चांदी की कीमत 18 लाख रूपये है। उनके पास दो बीघा कृषि योग्‍य भूमि है जिसकी कीमत 2,19,000 रूपये है। सन 2008-09 में सोनिया ने 5,58,000 रूपये आयकर के रूप में और 32,512 रूपये वेल्‍थ टैक्‍स के रूप में चुकाए थे।

नामांकन पत्र के अनुसार यह सोनिया गांधी की वास्‍तविक सम्‍पत्ति है, जबकि हफिंगटन पोस्‍ट के अनुसार सोनिया की सम्‍पत्ति 2 बिलियन डॉलर है। जो कि इंग्‍लैंड की महारानी एलिजाबेथ टू और सीरिया के राष्‍ट्रपति बशर अल असद से भी ज्‍यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+