'द नाइट मैनेजर' वेब सीरीज के लिए ऋतिक रोशन को था 75 करोड़ का ऑफर, इस वजह से किया इनकार

मुंबई: पिछले साल फरवरी में कोरोना महामारी देश में फैली। इसके बाद मार्च में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया। जिस वजह से करीब सालभर सिनेमा हाल भी बंद रहे। इस बीच OTT प्लेटफॉर्म्स का चलन तेजी से बढ़ा। सैफ अली खान, इमरान हाशमी समेत कई बड़े एक्टर फिल्मों से हटकर वेब सीरीज करने लगे हैं। वेब सीरीज वाले एक्टर्स की लिस्ट में ऋतिक रोशन का भी नाम जुड़ने वाला था, लेकिन अब उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है।

फेमस सीरीज का आ रहा हिंदी वर्जन

फेमस सीरीज का आ रहा हिंदी वर्जन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फेमस नॉवेल 'द नाइट मैनेजर' पर बनी वेब सीरीज का हिंदी रीमेक बनने वाला है। इसके लिए बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन को चुना गया। पहले तो ऋतिक ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया है। इस वेब सीरीज के लिए उनको 75 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था। ऐसे में उनके इनकार से फैन्स भी निराश हैं।

ये है मना करने की वजह

ये है मना करने की वजह

'द नाइट मैनेजर' ब्रिटिश टेलीविजन की टॉप सीरीज में से एक है। इसके हिंदी वर्जन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि ऋतिक इस शानदार सीरीज को और ज्यादा इंट्रेस्टिंग बना देंगे, लेकिन फिलहाल सबकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने बिजी शेड्यूल की वजह से ऋतिक ने इस वेब सीरीज के लिए मना किया है। वो इसे करना तो चाहते थे, लेकिन इसके लिए लंबा वक्त लगता।

प्रिटी जिंटा हैं प्रोड्यूसर

प्रिटी जिंटा हैं प्रोड्यूसर

इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग अप्रैल से शुरू होने वाली थी। साथ ही इसका टेलीकॉस्ट डिजनी प्लस हॉटस्टार पर होगा। ऋतिक के प्रोजेक्ट से हाथ खींचने के बाद प्रोडक्शन टीम अब नए चेहरे की तलाश कर रही है। खास बात तो ये है कि ऋतिक की पुरानी दोस्त और को-स्टार प्रीति जिंटा ही इस वेब सीरीज को प्रोड्यूस कर रही हैं। अब शूटिंग देर से शुरू होने से रिलीज डेट को भी आगे बढ़ाना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+