ऋषि कपूर को याद करते हुए ऋतिक ने लिखा भावुक मैसेज, बताया कैसा था उनसे रिश्ता
नई दिल्ली। अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद ऋतिक रोशन ने उनके नाम एक भावुक संदेश लिखा है। सोशल मीडिया पर ऋषि और उनकी पत्नी नीतू कपूर के साथ फोटो शेयर करते हुए अपनी बात लिखा है। ऋतिक ने ऋषि कपूर के लिए लिखा है कि आपने मुझे कमजोर समय में मुझे ताकत दी। ये सोचना ही बहुत अद्भुत था कि आपने मेरा काम पसंद किया। आप जैसा कभी कोई नहीं हो सकता है।
आपने मुश्किल वक्त में खड़ा होना सिखाया
ऋतिक ने लिखा, आपका प्यार मैरे लिए ऐसा था कि आपका फोन मैं बैठे हुए नहीं सुन पाता था। जब भी आप कॉल करते थे, मैं अटेंशन में खड़ा हो जाता था। मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने जीवन में कभी ऐसा किया है। पापा हर बार कॉल करके कहते थे, चिंटू अंकल ने अभी तुम्हारी मूवी देखी है और वो फोन कर रहे हैं। मैं तुरंत उठ जाता था, दिल तेज धड़कने लगता था और कमरे में इधर-उधर घूमना शुरू कर देता था। ये आप ही थे जिन्होंने इतना प्यार दिया। आपने मुझे सबसे मुश्किल समय में ताकत दी। ये सोचना भी बहुत अच्छा लगता था कि ऋषि कपूर को मेरा काम पसंद आया, इसने मुझे खुद में यकीन करना सिखाया। मुझे मेहनत की अहमियत समझाने के लिए धन्यवाद। हम आपको बहुत याद करेंगे।

अग्निपथ में साथ किया था काम
ऋषि कपूर और ऋतिक रोशन ने फिल्म अग्निपथ में साथ काम किया था। 2012 में आई इस फिल्म में ऋषि ने रउफ लाला के रोल में कमाल किया था। रोमांटिक हीरो के छवि के विपरित उन्होंने ये निगेटिव रोल किया था और इसमें जान डाल दी थी। ऋषि की छवि रोमांटिक हीरो की ज्यादा रही। लेकिन अग्निपथ और फिर कुछ समय पहले आई मुल्क में उनके रोल खूब पसंद किए गए।

30 अप्रैल को हुआ ऋषि कपूर का निधन
67 साल के ऋषि कपूर की 29 अप्रैल की रात तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया। बता दें कि ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हुआ था जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। यहां करीब एक साल तक उनका इलाज चला और सितंबर 2019 में वो ठीक होकर देश लौट आए। देश लौटने के बाद ऋषि कपूर ने कुछ फिल्मों की शूटिंग भी की लेकिन उनकी बीमारी फिर से उभर गई और वो इससे जंग हार गए।
ऋषि कपूर के निधन पर शाहरुख खान ने लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा- हमेशा मिस करूंगा आपकी वो थपकी...












Click it and Unblock the Notifications