ऋषि कपूर के निधन पर शाहरुख खान ने लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा- हमेशा मिस करूंगा आपकी वो थपकी...
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। सोशल मीडिया के जरिए स्टार्स लगातार ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन को लेकर बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ खास चीजों को याद किया है। शाहरुख नें ऋषि कपूर के साथ की अपनी पहली फिल्म को लेकर एक इमोशनल पोस्ट लिखी है।

शेयर किया करियर की पहली फिल्म का किस्सा
शाहरुख खान ने दीवाना फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर के साथ काम किया। सेट पर पहले दिन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि युवा लड़के के तौर पर जब मैं फिल्मी दुनिया में आ रहा था तो अपने लुक को लेकर इनसिक्योर था और मुझे डर था कि मैं इतना टैलंटेड नहीं हूं। असफलता के बारे में सोचने का कोई मतलब नहीं था, क्योंकि अगर मैं फेल भी होता तो मैंने सबसे बड़े अभिनेता के साथ काम किया था, जिन्हें मैं जानता था- ऋषि साहब।

जब पहले दिन ऋषि कपूर ने कहा- 'यार तुझमें एनर्जी बहुत है'
शाहरुख आगे लिखते हैं कि, शूट के पहले दिन वह मेरे सीन के खत्म होने तक बैठे अपनी मशहूर चमकीली मुस्कान के साथ कहा, 'यार तुझमें एनर्जी बहुत है।' उस दिन मैं अपने मन में ऐक्टर बन गया। शाहरुख ने आगे लिखा, 'कुछ महीने पहले मैं उनसे मिला था और उस फिल्म में मुझे स्वीकार करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया, उन्हें पता नहीं था कि उन्होंने मुझे कैसे प्रोत्साहित किया। कुछ लोगों के पास अनुग्रह के लिए क्षमता होती है जैसा उन्होंने मुझे किया था, कुछ के पास अभी भी दूसरों की सफलता पर वास्तिवक खुशी महसूस करने की बड़ी दिली इच्छा है।
सिर पर थपकी मिस करूंगा:शाहरुख
शाहरुख ने लिखा, मैं उन्हें कई चीजों के लिए याद करूंगा, लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा, मैं मेरे सिर पर उनकी थपकी को याद करूंगा। मैं हमेशा इसे एक आशीर्वाद की तरह अपने दिल में रखूंगा, जिसने मुझे वह बनाया है जो मैं आज हूं। अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "कपूर खानदान को मेरी हार्दिक संवेदनाएं। अल्लाह आपको इस मुश्किल घड़ी से निपटने की शक्ति दे। शाहरुख ने अपनी पहली फिल्म दीवाना एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ऋषि कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि शाहरुख ने साल 1992 में फिल्म दीवाना से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में थे।












Click it and Unblock the Notifications