Lockdown में ऋतिक संग वक्त गुजारने को लेकर बोलीं Ex वाइफ सुजैन, 'ये रिश्तों को संजोने का अच्छा मौका'
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के घर पर अभी उनके साथ सुजैन खान और उनके दोनों बेटे भी हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से सुजैन अपने बेटों के साथ ऋतिक के घर ही आ गई थीं ताकि इस मुश्किल वक्त में पूरा परिवार एक साथ रह सके। अब सुजैन खान और ऋतिक रोशन फैमिली साथ रह रहे हैं और काफी मजे कर रहे हैं। दोनों ने ये फैसला बच्चों के साथ क्वालिटी समय बिताने के लिए किया था। इससे दोनों के बीच रिश्ते फिर बेहतर होते जा रहे हैं। हाल ही में वॉग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में सुजैन ने बताया कि वो किस तरह इस समय में खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हुए रिश्ते संजो रही हैं। वहीं सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारें में एक लंबा पोस्ट भी शेयर किया है।

बच्चों के संग दुनिया की सबसे अनमोल यादें बना रही हूं
वेबपोर्टल vogue संग खास बातचीत में सुजैन खान ने कहा कि लॉकडाउन में वह ऋतिक के साथ और अपने बच्चों के संग दुनिया की सबसे अनमोल यादें बना रही हैं। क्योंकि उनके लिए बहुत जरूरी है। वहीं ऋतिक की तारीफ करते हुए सुजैन ने कहा कि वह दुनिया के सबसे बेहतरीन जिम ट्रेनर हैं, सुजैन के अनुसार वह हर रोज शाम को ऋतिक के अंडर में वर्कआउट करती हैं, वर्कआउट के समय कुछ ऋतिक को कुछ ऐसे हल्के-फूल्के टिप्स बताते रहते हैं जो करने में बेहद आसान होते हैं।
एक दूसरे के साथ में जो शांति थी वह कहीं और नहीं मिलती
इस दौरान जब सुजैन से ऋतिक के घर रहने के फैसले से जुड़ा सवाल किया गया तो सुजैन ने बिना समय गवाएं कहा, '' जब कोरोना को माहामारी घोषित किया है और इसकी वजह से देश में लॉकडाउन करने आदेश लिया गया तो मैंने और ऋतिक ने एक ही घर में बच्चों के साथ रहने का फैसला किया, जो हम सबके लिए अच्छा था। क्योंकि हमें एक दूसरे के साथ में जो शांति थी वह कहीं और नहीं मिलती। मेरे बच्चे मेरे लिए जरूरी हैं। इस चीज को ध्यान में रखते हुए, हमने अपने लॉकडाउन एडवेंचर की शुरुआत की। '' सुजैन का मानना है कि उनका ऋतिक के घर रहने का निर्णय उनके बेटों की परवरिश पर पॉजिटिव असर डालेगा। क्योंकि ऋतिक और सुजैन अपने दोनों बेटों को इस दुनिया में रहने के लिए एक अच्छा इंसान बनाना चाहते हैं।
ऋतिक ने इमोशनल नोट लिखते हुए सुजैन की तस्वीर शेयर की
ऋतिक रोशन भी सुजैन और बच्चों के घर में आ जाने से काफी खुश नज़र आ रहे हैं और जब सुजैन उनके घर आई थीं, तब उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखते हुए सुजैन की तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान दोनों के रिश्तों की काफी चर्चा हुई थी और कई लोगों ने इस फोटो को लाइक कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, हाल ही में रितिक रोशन ने अपने पापा को शादी की एनिवर्सरी की बधाई देते हुए एक वीडियो बनाया था, जिसमें सुजैन और बच्चे भी नज़र आ रहे हैं। रितिक ने लिखा था- यह प्रिय सुज़ैन (मेरी पूर्व पत्नी) की तस्वीर है, जो अपनी इच्छा से अपना घर छोड़कर आ गयी हैं, ताकि हमारे बच्चे अनिश्चितकाल के लिए डिस्कनेक्ट ना हो जाएं। ऋतिक ने कोपैरेंटिग की इस यात्रा में सुजै़न के योगदान के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications