बहन सुनैना रोशन के 'मुस्लिम प्रेमी' के बारे में आखिरकार ऋतिक ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड का मशहूर रोशन परिवार बेटी सुनैना रोशन की वजह से विवादों में हैं, सुनैना ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं, सुनैना का कहना है कि वो एक मुस्लिम लड़के से प्रेम करती हैं लेकिन उनके परिवार वालों को ये रिश्ता कबूल नहीं है इसलिए वो उन पर जुल्म कर रहे हैं, उसे मारते-पीटते हैं और घर में कैद रखते हैं, सुनैना ने कहा था कि उसके पापा कहते हैं कि मैं जिससे प्रेम करती हूं वो आतंकवादी है।

 सुनैना रोशन के 'मुस्लिम प्रेमी' के बारे में आखिरकार ऋतिक ने तोड़ी चुप्पी

सुनैना रोशन के 'मुस्लिम प्रेमी' के बारे में आखिरकार ऋतिक ने तोड़ी चुप्पी

सुनैना ने कहा कि मेरा भाई ऋतिक मुझे कमरे में बंद करके रखता है, वो मुझे घर से बाहर नहीं जाने देता, मेरी इच्छा है कि मेरी फैमिली मेरे प्यार को स्वीकार कर ले लेकिन परिवार वाले मेरी बात सुन नहीं रहे हैं, उन लोगों ने मेरी जिंदगी नर्क बना रखी है और मैं यह सब और नहीं झेल सकती, सुनैना रोशन ने ये भी बताया कि इस मामले में उन्होंने एक्ट्रेस कंगना रनौत से भी मदद मांगी थी क्योंकि वह नारी शक्ति में विश्वास करती हैं और सच कहने की हिम्मत रखती हैं।

बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण मसला है ये: ऋतिक रोशन

बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण मसला है ये: ऋतिक रोशन

इस बारे में अब पहली बार एक्टर ऋतिक रोशन का बयान आया है, अभिनेता ने कहा कि यह मसला उनके और उनके परिवार के बीच का है। इस वक्त उनकी बहन की जो स्थिति है उसे ध्यान में रखते हुए उनका इस मामले में कुछ भी बोलना सही नहीं है, यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है जिससे लगभग ज्यादातर परिवार गुजर रहे होंगे। लेकिन कोई भी परिवार ऐसी परिस्थिति में बेबस ही होगा और ठीक उसी तरह वे भी बेबस हैं। मुस्लिम लड़के से सुनैना के अफेयर पर रितिक ने आगे कहा कि धर्म उनकी फैमिली में कोई मसला नहीं है। बल्कि ऐसी बातें न तो कभी उनके बीच डिस्कस हुईं और न ही उन्हें अहमियत दी गयी। खुद रितिक ने भी इस तरह की बातों को अपनी लाइफ में तवज्जो नहीं दी।

सुनैना के तथाकथित प्रेमी का नाम रूहेल अमीन हैं

सुनैना के तथाकथित प्रेमी का नाम रूहेल अमीन हैं

गौरतलब है कि सुनैना रोशन के बयान के बाद जब बवाल बढ़ा तो सुनैना के तथाकथित प्रेमी, जिनका नाम रूहेल अमीन हैं, वो मीडिया के सामने आए और उन्होंने सुनैना की हर बात को सही ठहराते हुए कहा कि हां रोशन परिवार को हमारा रिश्ता कबूल नहीं है और वो सुनैना के साथ काफी गलत व्यवहार कर रहे है, रूहेल ने इसके साथ ही रोशन फैमिली पर जाहिलपन का आरोप लगाया था, लेकिन इसी बवाल के बीच एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है और वो ये कि ऐसा कहा जा रहा है कि सुनैना से बेपनाह इश्क करने का दावा करने वाले रूहेल अमीन शादी-शुदा हैं।

 रुहेल अमीन पहले से शादीशुदा है ....

रुहेल अमीन पहले से शादीशुदा है ....

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रोशन परिवार के एक नजदीकी सूत्र का कहना है कि रोशन परिवार को यह शक है कि रुहेल अमीन पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, यही कारण है कि राकेश रोशन, उनकी पत्नी पिंकी रोशन और उनके भाई रितिक रोशन, सुनैना के इस रिश्ते के खिलाफ हैं, सुनैना इससे पहले ही अपनी शादियों में गलतियां कर चुकी हैं और रोशन परिवार अब नहीं चाहता कि वह एक बार फिर यह गलती करें, यही वजह है कि वो सुनैना के खिलाफ हैं। कहा जा रहा है कि रुहैल एक जर्नलिस्ट हैं और पहले से शादीशुदा हैं, वह नॉर्थ कश्मीर के रहने वाले हैं और दिल्ली में किसी न्यूज़ ऑर्गेनाइजेशन के साथ काम करते हैं।

रूहेल अमीन ने रोशन परिवार के लिए कहे थे ये शब्द

रूहेल अमीन ने रोशन परिवार के लिए कहे थे ये शब्द

जबकि इससे पहले जब रूहेल अमीन ने न्यूज 18 से इस बारे में विस्तार से बातचीत की थी तो उन्होंने अपने फैमिली बैकग्राउंड के बारे में कुछ नहीं कहा था लेकिन उन्होंने स्वीकार किया था कि वो और सुनैना रिलेशनशिप में हैं, उन्होंने इस पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी को सिर्फ इसलिए आतंकवादी करार देना कि वह एक खास धर्म से सम्बंध रखता/रखती है, यह बेहद अपमानजनक है और इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+