राहुल नहीं प्रियंका गांधी बचाएंगी कांग्रेस की डूबती नैया को

कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों को कांग्रेस के कंधे कमजोर नजर आने लगे हैं। जिसके चलते शासन में केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के राज्यपाल रहे हंसराज भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी के बजाय प्रियंका गांधी पार्टी की डूबती नैया को पार लगा सकती हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद पार्टी में अंदरखाने हलचल का माहौल है। पार्टी नेता राहुल गांधी पर पार्टी को वापस अस्त्तिव में लाने पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

hansrajbhardwaj

हंसराज भारद्वाज ने कहा कि अब समय आ गया है जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रियंका को पार्टी में बड़ा पद देना चाहिए। इस वक्त वही पार्टी को 'पुनर्जीवित' कर सकती हैं। इतना ही नहीं भारद्वाज ने 2जी आवंटन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जिम्मेदार बताने पर पी. चिदंबरम की कड़ी आलोचना की और कहा कि इसके लिए कोई और नहीं, बल्कि सिर्फ तत्कालीन वित्त मंत्री जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के तौर पर यदि चिदंबरम ने खजाने की हिफाजत की होती, तो इतना बड़ा घोटाला होता ही नहीं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान चिदंबरम ने संप्रग सरकार पर 2जी मामले को सही तरीके से नहीं निपटने का आरोप लगाया था।

चिदंबरम ने कहा था कि यदि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सख्ती दिखाते हुए पहले आओ, पहले पाओ की नीति को रद कर दिया होता तो यह घोटाला नहीं होता। इस पर भारद्वाज ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि चिदंबरम जो कुछ कह रहे हैं, उसमें जरा भी सच्चाई है।

कभी चिदंबरम के साथ केंद्र में मंत्री रहे हंसराज भारद्वाज ने उनकी निष्ठा पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चिदंबरम कभी भी कांग्रेसी नहीं रहे। उन्होंने लगातार पार्टियां बदली हैं। वित्त मंत्री बनने के लिए भी हर किसी ने उनको आगे किया है।

2जी के लिए भी सिर्फ चिदंबरम ही जिम्मेदार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+