जॉब साइट्स पर मौजूद रेज्यूम के जरिए युवाओं की भर्ती कर रहा आईएसआईएस
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने पिछले दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों से आईएसआईएस के साथ संपर्क रखने वाले कुछ युवाओं को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एनआईए ने आईएसआईएस के उस पैटर्न का भी पता लगाया जिसके तहत वह भारत में आतंकियों की भर्ती कर रहा है।

कंपनियों की तर्ज पर कर रहा हायरिंग
एनआईए की मानें तो आईएसआईएस भारत में युवाओं की भर्ती ठीक उसी तरह से कर रहा है जिस तरह से कॉरपोरेट वर्ल्ड या फिर बड़ी कंपनियां उनकी हायरिंग करती हैं।
एनआईए की मानें कुछ केसेज में युवा खुद आईएसआईएस का हिस्सा बनने के लिए आगे आए। कुछ केसेज ऐसे थे जहां पर संगठन की ओर से युवाओं को एक अच्छे खासे पैकेज के जरिए संगठन में शामिल होने के लिए आकर्षित किया गया।
एनआईए और दूसरी जांच एजेंसियों के बीच आईएसआईएस के इस दूसरे पैटर्न को लेकर काफी उत्सुकता है।
नौकरी का देते लालच
आईएसआईएस उन जॉब साइट्स पर आने वाले तमाम युवाओं पर अपनी नजर रखता जो नौकरी की तलाश में रहते हैं और जिन्होंने अपना रेज्यूम इन जॉब साइट्स पर पोस्ट किया हुआ है।
रिक्रूटर्स किसी भी युवा का नंबर हासिल कर उससे संपर्क करते। कुछ केसेज में युवाओं से यह तक पूछा गया कि क्या वह टर्की, सऊदी अरब या फिर यूएई जैसे देशों में नौकरी करने के इच्छुक हैं।
अगर वह हां कहते तो फिर उन्हें एक अच्छी सैलरी का वादा तो किया ही जाता साथ ही साथ उनके लिए ट्रैवलिंग के भी अच्छे खासे इंतजाम किए जाते। इन देशों में नौकरी का लालच युवाओं को देकर यह बात सुनिश्चित की जाती कि किसी भी
तरह से वह यहां पर पहुंच जाएं। एक बार जब वे यहां पर पहुंच जाते तो फिर उन्हें झांसा देकर इराक या फिर सीरिया भेज दिया जाता।जांचकर्ताओं की मानें तो कुछ केसेज में युवाओं को आईएसआईएस का सोशल मीडिया अकाउंट मैनेज करने का काम युवाओं को सौंपा जाता।
कुछ केसेज ऐसे भी हैं जहां पर युवाओं पर इस बात का दबाव डाला जाता कि वह आईएसआईएस के लिए लड़ाई में शामिल हों। एनआईए की मानें तो कुछ केसेज में युवाओं को आईएसआईएस ने अपने जाल में फंसाया है।












Click it and Unblock the Notifications