झारखंड में कैसा रहा शिवसेना और ओवैसी की पार्टी का प्रदर्शन? जानिए

नई दिल्ली- महाराष्ट्र में शिवसेना ने भले ही भाजपा को झटका देकर सरकार बना ली हो, लेकिन झारखंड में उसका प्रदर्शन बहुत ही खराब दिख रहा है। पार्टी को वहां महज 0.09% वोट मिलते दिख रहे हैं। इसी तरह असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को भी झारखंड के मतदाताओं ने बुरी तरह से नकार दिया है।

How was the performance of Shiv Sena and Owaisis party in Jharkhand?

झारखंड में एनसीपी, समाजवादी पार्टी और नोटा को भी शिवसेना से कहीं ज्यादा वोटें मिलती नजर आ रही हैं। उसी तरह ओवैसी की पार्टी झारखंड में महज 1.08% वोट हासिल करती दिख रही है। जबकि, वहां नोटा को भी 1.39% वोट मिलते नजर आ रहे हैं। एनसीपी के लिए तो बड़ी बात है कि उसका एक उम्मीदवार लगातार बढ़त बनाए हुए है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने अब तक झारखंड के लिए जो 8 चुनाव नतीजे घोषित किए हैं, उनमें 3 बीजेपी, 1 आजसू, 1 कांग्रेस, जेएमएम को 3 सीटें मिली हैं। रुझानों और नतीजों में बीजेपी और झामूमो के बीच सबसे बड़ी पार्टी के लिए कांटे की टक्कर जारी है। जबकि, कांग्रेस तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+