एक अमेरिकी जनरल ने कैसे पाकिस्‍तान पर डाला विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का दबाव

Recommended Video

      IAF Pilot Abhinandan Varthaman की रिहाई के पीछे America का बड़ा हाथ, जाने कैसे | वनइंडिया हिंदी

      नई

      दिल्‍ली।
      एक
      मार्च
      को
      इंडियन
      एयरफोर्स
      (आईएएफ)
      के
      पायलट
      विंग
      कमांडर
      अभिनंदन
      वर्तमान
      को
      पाकिस्‍तान
      ने
      सकुशन
      वापस
      भेज
      दिया।
      27
      मार्च
      को
      जम्‍मू
      कश्‍मीर
      में
      हुई
      डॉग
      फाइट
      में
      विंग
      कमांडर
      अभिनंदन
      ने
      मिग-21
      से
      पाकिस्‍तान
      एयरफोर्स
      (पीएएफ)
      के
      एफ-16
      को
      गिरा
      दिया
      था।
      उनका
      मिग
      भी
      क्रैश
      हुआ
      और
      वह
      पाकिस्‍तान
      में
      जा
      गिरे।
      पाक
      सेना
      ने
      उन्‍हें
      पकड़
      लिया।
      इसके
      बाद
      दिल्‍ली
      में
      उनकी
      वापसी
      की
      कोशिशें
      शुरू
      हुईं।
      इंग्लिश
      डेली
      इकोनॉमिक
      टाइम्‍स
      की
      खबर
      के
      मुताबिक
      विंग
      कमांडर
      अभिनंदन
      की
      रिहाई
      में
      अमेरिका
      ने
      एक
      अहम
      रोल
      अदा
      किया
      था।
      अमेरिकी
      जनरल
      जोसेफ
      वोटेल
      लगातार
      पाकिस्‍तान
      के
      संपर्क
      में
      थे
      और
      उन्‍होंने
      ही
      पाक
      को
      दो
      टूक
      कहा
      था
      कि
      इंडियन
      एयरफोर्स
      के
      पायलट
      की
      सुरक्षित
      वापसी
      जल्‍द
      से
      जल्द
      हो।

      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

      सिर्फ अभिनंदन की वापसी से शांत होगा भारत

      सिर्फ अभिनंदन की वापसी से शांत होगा भारत

      27 फरवरी को जैसे ही विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्‍तान की सेना के कब्‍जे में होने की खबरें आईं, दिल्‍ली से लेकर वॉशिंगटन तक मशीनरी सक्रिय हो गई थी। अमेरिका की ओर से पाकिस्‍तान पर मिलिट्री ऑफिसर्स के जरिए लगातार दबाव डाला गया था कि सिर्फ अभिनंदन की वापसी के बाद ही भारत शांत होगा और तनाव कम हो पाएगा। इकोनॉमिक टाइम्‍स ने बताया है कि यूएस के सेंटकॉम कमांडर जनरल जोसेफ वोटेल ने पा‍क आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से फोन पर बात की। जनरल वोटेल ने उन्‍हें विंग कमांडर को जल्‍द से जल्‍द छोड़ने के लिए प्रोत्‍साहित किया।

      ब्रिटेन का भी लिया गया सहारा

      ब्रिटेन का भी लिया गया सहारा

      जनरल जोसेफ जिस कमांड के मुखिया हैं, उस पर अफगानिस्‍तान में ऑपरेशन की जिम्‍मेदारी है। पाकिस्‍तान लगातार तालिबान को वार्ता की मेज पर लाने की कोशिशों में लगा हुआ है। सेंटकॉम कमांडर, अमेरिका के साथ वार्ता के मकसद पाकिस्‍तान आर्मी चीफ का एकमात्र स्‍त्रोत हैं। अमेरिका की तरफ से ज्‍यादातर बातचीत जनरल वोटेल कर रहे थे और उनके साथ अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्‍टन भी शामिल थे। बोल्‍टन लगातार भारत के एनएसए अजित डोवाल से संपर्क बनाए हुए थे। हालांकि बोल्‍टन ने पाकिस्‍तान को डील करने की पूरी जिम्‍मेदारी जनरल वोटेल पर डाली हुई थी। अमेरिका ने ब्रिटेन के जरिए अपना संदेश पाकिस्‍तान तक भिजवाया। ब्रिटेन का पाकिस्‍तान की सेना पर खासा प्रभाव है।

      जल्‍द से जल्‍द अभिनंदन को भेजा जाए देश

      जल्‍द से जल्‍द अभिनंदन को भेजा जाए देश

      अमेरिका की तरफ से ज्‍वॉइन्‍ट चीफ्स ऑफ स्‍टाफ जनरल जोसेफ ड्यूफोर्ड ने भी पाकिस्‍तान में अपने समकक्ष जनरल जुबैर महमूद हयात से बात की थी। जनरल जोसेफ ने यह बात साफ कर दी थी कि भारत की काउंटर टेररिज्‍म स्‍ट्राइक के बाद पाकिस्‍तान ने जो प्रतिक्रिया दी है अमेरिका उसे तनाव बढ़ाने के लिए की गई कार्रवाई मानता है। इधर जनरल वोटेल के संदेश को लगातार कई चैनल्‍स के जरिए पाकिस्‍तान को भिजवाया जा रहा था। पाक को लगातार कहा जा रहा था कि उसे हर हाल ही में बिना देर किए विंग कमांडर अभिनंदन को देश वापस भेजना होगा। लेकिन वहीं पाकिस्‍तान में कुछ लोग अभिनंदन को देश भेजने के पक्ष में नहीं थे। पाक सिस्‍टम में कुछ लोग अभिनंदन के पकड़े जाने को एक ईनाम की तरह देख रहे थे।

      किसी कोई डील के लिए न हो अभिनंदन का प्रयोग

      किसी कोई डील के लिए न हो अभिनंदन का प्रयोग

      अमेरिका ने पाक को यह साफ कर दिया था कि विंग कमांडर अभिनंदन को किसी भी सूरत में सौदेबाजी के लिए प्रयोग नहीं किया जाएगा। भारत की ओर से भी पाक को साफ संदेश दे दिया गया था कि अभिनंदन की रिहाई के लिए किसी तरह की कोई डील नहीं होगी। इसके अलावा भारत ने अपनी सेनाओं को भी आगे बढ़ा दिया था। साथ ही अमेरिका को साफ कर दिया था कि विंग कमांडर अभिनंदन के साथ सम्‍मानित व्‍यवहार होना चाहिए। इस बीच पाक पीएम इमरान खान ने अभिनंदन को देश भेजने का ऐलान करके अमेरिका की बात मानने का इशारा कर दिया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+