देश के इन 5 रेलवे स्टेशनों पर शुरू हुई फ्री WiFi सर्विस, जानें कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल?
नयी दिल्ली। देश के पांच और रेलवे स्टेश नों पर फ्री वाईफाई सेवा शुरु हो गई हैं। गूगल ने देश के पांच स्टेशनों पर अपनी नि:शुल्क हाईस्पीड वाई-फाई सेवा शुरू करनेका ऐलानव कर दिया है। इन पांच स्टेशनों के साथ ही देश में फ्री वाईफाई वाले स्टेशनों की संख्या 15 हो जाएंगी, वहीं गूगल का कहना है कि साल के अंत तक वो भारत में 100 स्टेशनों पर फ्री वाईफाई सुविधा देने का टारगेट पूरा कर लेंगे। रेलवे के रिजर्वेशन टिकटों में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, लेकिन आपको कोई फायदा नहीं

किन स्टेशनों पर मिलेगी फ्री वाईफाई
- उज्जैन रेलवे स्टेशन
- जयपुर रेलवे स्टेशन
- पटना जंक्शन
- गुवाहाटी रेलवे स्टेशन
- इलाहाबाद रेलवे स्टेशन
कैसे करें फ्री वाईफाई इस्तेमाल
रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाईफाई सुविधा का फायदा उठाने के लिए आप को अपने स्मार्टफोन में कुछ सेटिंग करनी होगी। वाईफाई रेंज में आने के बाद आप निम्नलिखित सेटिंग कर फ्री वाईफाई सुविधा का आनंद उठा सकते हैं। खुशखबरी: अब एक SMS से कैंसिल होगा आपका टिकट
- अपने स्मार्टफोन में वाईफाई ऑन कर उसमें RailWire नेटवर्क को चुनें।
- नेटवर्क जोन में आने के बाद आप ब्राउजर में जाकर उसमें railwire.co.in टाइप करें।
- पेज खुलने के बाद उसमें आपको अपना अपना फोन नबंर डालना होगा।
- नबंर डालने के बाद रिसीव एसएमएस का विकल्प चुनें, जिसके बाद आपको एक OTP मिलेगा।
- इस OTP को वाईफाई लॉगइन पर डालकर आप फ्री वाईफाई इस्तेमाल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications