कहां घूम रहा आपका पार्टनर? नजर रखने के लिए ऑन करें Google के इस फीचर को, मिलेगी पल-पल की लोकेशन
Google Maps Tips and Tricks: आम जिंदगी में गूगल मैप्स (Google Maps) अब एक बेहद जरूरी टूल बन गया है। कोई भी लोकेशन खोजनी हो या फिर कहीं जाना हो...तो लोग गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते है। इतना ही नहीं, गूगल मैप्स की मदद से आप किसी को भी ट्रैक और पल-पल की लाइव लोकेशन भी प्राप्त कर सकते हैं।
गूगल मैप्स में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं जो कि आपके लिए बहुत काम के साबित हो सकते हैं। आप गूगल मैप्स के जरिए किसी स्पेसिफिक जगह जैसे कि किसी रेस्टोरेंट या होटल की लोकशन भी सर्च कर सकते हैं। इतना ही नहीं, गूगल मैप्स के जरिए आप अपने पार्टन और अपनी गर्लफ्रेंड पर नजर रख सकते हैं।

उनकी लाइव लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं। यह फीचर सेफ्टी के लिहाज से काफी उपयोगी साबित हो सकता है। आप केवल एक क्लिक के माध्यम से अपने पार्टनर या किसी फैमिली मेंबर की लोकेशन देख सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...
गूगल मैप्स की मदद से यूजर्स आसानी से अपने पार्टनर या गर्लफ्रेंड के अलावा फैमिली मेंबर की लाइव लोकेशन ले सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ इतना सा काम करना होगा, कि आपको अपने पार्टनर या फैमिली मेंबर के फोन से लाइव लोकेशन अपने पास शेयर करनी होगी। गूगल मैप्स का यह फीचर आपको iPhone, iPad या Android सभी फोन में मिलता है।
अगर आपको लाइव लोकेशन सेंड करनी नहीं आती, तो वह भी हम बता देते है। लाइव लोकेशन सेंड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन का जीपीएस ऑन करना होगा। फिर गूगल मैप्स पर नजर आ रहे ब्लू डॉट पर क्लिक करें। इसके बाद लोकेशन शेयर पर क्लिक करें। शेयर लोकेशन के बाद यूजर्स को नीचे कुछ ऑप्शन शो होंगे।
जिसके साथ आप अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते है उसका नाम या अकाउंट सिलेक्ट करें। वहीं, अगर आई फोन (iPhone) यूजर है तो लाइव लोकेशन शेयर करने के लिए Google Maps ओपन करें और वहां ऊपर राइट साइड में दिए गए Gmail पर जाएं। जहां आपको लोकेशन शेयरिंग को सिलेक्ट करना है।
इसके बाद शेयर लोकेशन का विकल्प आएगा उस पर क्लिक कर दें। फिर जिसके साथ भी लोकेशन शेयर करनी है उसका अकाउंट सिलेक्ट करें। इस फीचर को शेयर करने के बाद जब तक आपके पार्टनर या आपको फोन ऑन रहेगा आपको लोकेशन का अपडेट मिलता रहेगा। लेकिन, इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी की मर्जी के बिना उसकी लोकेशयर ट्रैक करना प्राइवेसी का उल्लंघन है।










Click it and Unblock the Notifications