18+ हैं तो UMANG App पर ऐसे करें कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
नई दिल्ली, 28 अप्रैल। भारत में कोरोना वायरस के भयंकर प्रकोप के बीच 1 मई, 2021 से देशभर में 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण का यह अब तक का सबसे अहम चरण होने वाला है क्योंकि भारत की ज्यादातर आबादी युवा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन के पहले दिन ही कोविन पोर्टल का सर्वर क्रैश हो गया। हालांकि कुछ देर बाद फिर से सुविधा बहाल हो गई। रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ कोविन पोर्टल के सहारे नहीं रहा जा सकता, इसलिए सरकार ने कई अन्य ऐप पर भी इसकी सुविधा शुरू की है।

कोविन पोर्टल के अलावा आप उमंग और आरोग्य सेतु ऐप पर भी वैक्सीन के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के लोग आज से वैक्सीन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है, लेकिन सरकार ने अपील की है कि जल्दबाजी ना करें। सबसे जरूरी बात यह है कि 18 से अधिक और 44 से कम आयु वर्ग के लोग बिना पंजीकरण वैक्सीन की डोज नहीं ले सकते। इस उम्र के लोगों को वैक्सीन के लिए उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, अगर राज्य सरकार ने मुफ्त टीकाकरण का ऐलान किया है तो सरकारी अस्पतालों में यह फ्री मिलेगी। 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए पहले की तरह ही टीका मुफ्त रहेगा।
यह भी पढ़ें: बिहारः सुशील मोदी ने वैक्सीन की न्यूनतम कीमत तय करने का दिया सुझाव, कहा- गैस सब्सिडी मॉडल के दें रूप
इस तरह कराएं रजिस्ट्रेशन
- वैक्सीन लगवाने के लिए आप उमंग ऐप और आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण करा सकते हैं।
- उमंग ऐप पर आपको होम पेज पर ही वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन का डैशबोर्ड दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगइन या रजिस्टर का ऑप्शन आएगा।
- लॉगइन या रजिस्टर पर टैप करने के बाद आपसे आपका 10 अंकों का मोबाइल नंबर मांगा जाएगा।
- नंबर डालने के बाद ओके करते ही फोन पर एक ओटीपी आएगा जिससे आपका नंबर वेरिफाई हो जाएगा।
- इसके बाद पंजीकरण का अलग चरण शुरू होगा जहां आपको अपना आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे फोटो आईडी कार्ड में से किसी एक की जानकारी देनी होगी।
- आपको अपना नाम, जन्म तिथि, जेंडर जैसे कुछ बेसिक डिटेल भरने होंगे, इसके बाद आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications