OneIndia Exclusive: कोरोना से कैसे करें बुजुर्गों का बचाव, कैसे रखें ख्‍याल,जानें विशेषज्ञ डॉ.अभिषेक शुक्ला से

लखनऊ, 1 जून: कोरोना महामारी की शुरूआत से ही 60 वर्ष से अधिक लोगों और बुजुर्गों के लिए अधिक खतरा माना जा रहा है। वैसे भी बुजुर्ग आबादी किसी भी संक्रमण के लिए सबसे अधिक संवेदनशील होती है, चाहे वह बैक्टीरियल, फंगल या वायरल हो, जो बुजुर्गों को ऐसे संक्रमणों का आसान लक्ष्य बनाती है। इसकी प्रमुख वजह है इस उम्र के लोगों में प्रतिरोधक क्षमता में कमी, शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की उम्र बढ़ना। ऐसे में कोविड 19 से 60 पार और बुजुर्गों को कोरोना से कैसे बचाना है, अगर कोरोना हो जाता है और उससे रिकवर हो जाने के बाद हमें उनका ख्‍याल कैसे रखना हैं इस सब पर विषयों पर वृद्धजनों के एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर अभिषेक शुक्‍ला ने वन इंडिया के साथ एक्‍सूसिव बात की।

Covid-19 से कैसे करें बुजुर्गों का बचाव

Covid-19 से कैसे करें बुजुर्गों का बचाव

डॉक्‍टर अभिषेक शुक्‍ला ने बताया बुजुर्गो को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखें, उन्हें नियमित रूप से थ्री मील देने के बजाय कुछ-कुछ समय के अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा भोजन दें। इसके साथ उनसे छाती के व्यायाम, स्पिरोमेट्री और फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मांसपेशियों को टोल्‍ड बनाए रखने के लिए और जल्दी एक्टिव रखने के लिए फिजियोथेरेपी महत्वपूर्ण हैं। शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और हाइपोथायरायडिज्म जैसी बीमारियों पर सख्त नियंत्रण बहुत महत्वपूर्ण है।

बुजुर्गो में अधिकांश कोविड संक्रमण हल्के होते हैं....

बुजुर्गो में अधिकांश कोविड संक्रमण हल्के होते हैं....

डॉक्‍टर अभिषेक शुक्‍ला ने बताया कोरोना वायरस के संक्रमण को हल्के, मध्यम और गंभीर में वर्गीकृत किया गया है, बुजुर्ग आबादी में अधिकांश कोविड संक्रमण हल्के होते हैं और इसे ठीक होने में 2 से 3 सप्ताह लग जाता है और आमतौर पर होम आइसोलेशन में सही देखभाल से ही उन्‍हें ठीक किया जा सकता है, लेकिन कुछ मामलों में बीमारी सीरियस होती है। ये कोरोना फेफड़े, गुर्दे, हृदय और यहां तक ​​कि मस्तिष्क जैसे महत्वपूर्ण अंगों पर हमला कर सकते हैं ऐसे रोगियों को इन जटिलताओं के प्रबंधन के लिए गहन देखभाल, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य उपचारों की आवश्यकता हो सकती है।

कोरोना से ठीक होने के बाद कैसे रखें ख्‍याल

कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के लिए 3-4 सप्ताह के लिए पोस्ट कोविड देखभाल बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि अस्पताल में भर्ती होने के बाद माध्यमिक संक्रमण को रोका जा सके, क्योंकि इस दौरान शरीर बहुत कमजोर हो जाता है ऐसे में दोबारा संक्रमण का खतरा रहता है। अस्पताल में भर्ती और क्रिटिकल केयर में देखभाल और ट्रीटमेंट के बाद भी पोस्‍ट कोविड पेसेंट के कमरे में साफ-सफाई और हाइजीन का बहुत ध्‍यान रखना चाहिए। मरीज के कमरे में सन लाइट आनी चाहिए और कमरा हवादार होना चाहिए। उसके कमरे में हाथ धोकर, चप्‍पल और कपड़े बदल कर जाना चाहिए। ताकि उन तक कोई संक्रमण दोबारा न पहुंचे। इसके साथ ही बुजुर्ग को घर में या गार्डन या छत पर थोड़ा टहलना चाहिए ताकि वो दोबारा एक्टिव हो सके। एक साथ टहलना बढ़ाना नहीं चाहिए धीरे- धीरे करके अवधि बढ़ाए।

बुजुर्गो को मेंटल डिप्रेशन से कैसे रखें दूर

बुजुर्गो को मेंटल डिप्रेशन से कैसे रखें दूर

डॉक्‍टर अभिषेक ने कहा हमें बुजुर्गों के मानसिक और मनोसामाजिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर देना चाहिए क्योंकि उनमें से अधिकांश अलगाव, अवसाद, चिंता और असुरक्षा जैसे सामान्य समस्‍याओं से पीड़ित रहते हैं। उनकी प्‍लस रेट, ​​ऑक्सीजन, तापमान, आदि को मॉनीटर करते रहना चाहिए। कोई बदलाव या नए लक्षण दिखे जैसे तेज सिरदर्द, आंखों से धुंधला दिखे, ऑक्सीजन में गिरावट, नाक के आसपास अचानक सूजन, आंखों को चाहिए अपने डॉक्टरों के साथ तत्काल चर्चा करें। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आमतौर पर बुजुर्ग जो कई बीमारियों से पहले ही ग्रसित रहते है ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए हमें बुजुर्गो की देखभाल करने वालों को मॉनीटर करते रहना चाहिए ताकी कोई भी संक्रमण उन तक नहीं पहुंचे।

कोरोना के डर से बुजुर्गों को घर में कैद न करें

कोरोना के डर से बुजुर्गों को घर में कैद न करें

आस्‍था गेरियाट्रिक हॉस्पिटल एंड हॉसपाइस सेंटर जहां वर्षों से बुजुर्गों की देखभाल और इलाज हो रहा है, इस सेंटर के प्रमुख डॉक्‍टर अभिषेक शुक्‍ला ने बताया कोरोना महामारी में बुजुर्गो को सबसे अधिक एकाकीपन परेशान कर रहा है। इसलिए उन्‍हें घर में कैद न करें। उन्‍हें कार में बिठाकर उनके दोस्‍तों के घर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें लेकिन कोरोना से सभी ऐहतियात बरतते हुए। इसके अलावा घर के बच्‍चों को बुजुर्गों के साथ उनके पसंदीदा गेम खेलने चाहिए ताकि उनका मन लगा रहे। बुजुर्गों को अपने काम कोशिश करना चाहिए कि वो खुद करें ताकि वो उनका शरीर एक्टिव रहे। हां कोई भी दवा या किसी की सलाह पर अमल करने से अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

https://www.filmibeat.com/photos/amyra-dastur-43678.html?src=hi-oi'Issaq' वाली अमायरा दस्तूर की हॉट तस्वीरें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+