Amazon Pay ने 2000 के नोटों को एक्सचेंज करने का निकाला आसान तरीका, जानिए कैसे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से वापस ले लिया था। आरबीआई ने बैंक जाकर 2000 के नोटों को बदलने और जमा करने के लिए 30 सिंतबर 2023 तक का वक्त दिया है। लेकिन आप बिना बैंक जाए, अगर घर से ही 2000 के नोटों को एक्सचेंज करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं।

अब आप घर बैठे अपने 2000 के नोटों को बदल सकते हैं। जी हां, अब आप 2000 रुपये के नोट अपने अकाउंट में डाल सकते हैं और अमेजन वाले घर से आकर आपसे नोट ले जाएंगे।

Amazon Pay 2000 note

असल में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपने 'अमेजन पे' (Amazon Pay) पर कैश लोड सुविधा दे रही है। अमेजन इंक ने 21 जून को अपने बयान में कहा है कि भारत में ग्राहक अपने 2000 रुपये के नोट का उपयोग कर सकते हैं और इसे अपने अमेजन पे बैलेंस में जमा करवा सकते हैं।

अमेजन ने कहा कि यह कदम उन लोगों की मदद करने के लिए है, जिनके पास 2 हजार रुपये के नोट कम हैं और इसको बदलने के लिए वह संघर्ष कर रहे हैं।

कैसे करे सकते हैं 'अमेजन पे' पर 2000 के नोटों को एक्सचेंज

अमेजन यूजर्स अपने अमेजन पे बैलेंस में हर महीने 50 हजार रुपये तक के नोट डिपॉजिट कर सकते हैं। अगर आप कैश डिपॉजिट का ऑप्शन चुनते हैं तो अमेजन वाले आपके घर आकर कैश ले जाएंगे। वो पैसा आपके अमेजन पे बैलेंस में क्रेडिट होगा। अब ये स्कीम 2000 रुपये के नोटों पर भी लागू है।

अमेजन इंक ने कहा कि उसकी 'cash load at doorstep' सर्विस के साथ इसका लाभ लिया जा सकता है। केवाईसी ग्राहक कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर के दौरान अपने अमेजन पे बैलेंस में लोड करने के लिए डिलीवरी एजेंट को कैश एक्सचेंज के लिए दे सकते हैं।

अमेजन इंक ने कहा है कि अमेजन पे खातों में 2000 रुपये के नोट प्रतिमाह 50000 रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। एक बार केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, ग्राहक कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर देने के बाद अपने डिलीवरी एजेंट को कैश दे सकते हैं। अपडेटेड बैलेंस कुछ ही समय बाद ग्राहक के अमेजन पे बैलेंस में दिखना शुरू हो जाएगा।

अमेजन से 2000 रुपये का नोट कैसे जमा करें?

इसके लिए आपको सबसे पहले अमेजन पर कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्शन सलेक्ट करके कोई सामान ऑर्डर करना होगा। वहां आपको ये भी चेक करना होगा कि वो ऑर्डर कैश लोड के लिए एलिजिबल है या नहीं..? अगर कैश लोड के लिए एलिजिबल है तो यही फीचर अमेजन पे बैलेंस में कैश डिपॉजिट करने की सर्विस देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+