Air Purifier: घर के हिसाब से एयर प्यूरीफायर कैसे चुनें? ध्यान रखें ये 5 बड़ी बातें
Air Purifier Safety: दिल्ली, लखनऊ और पटना जैसे तमाम बड़े शहरों में बढ़ता प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बनता जा रहा है। ऐसे में कई लोग अब अपने घरों में एयर प्यूरीफायर लेकर आ रहे हैं, ताकि खुद और परिवार की सुरक्षा की जा सके। खासकर दिल्ली में अक्टूबर और नवंबर में प्रदूषण, अपने खतरनाक स्तर पहुंच जाता है। ऐसे में यहां तो एयर प्यूरीफायर लगाने के बाद ही आप अपने आप को खतरनाक बीमारियों से बचा सकते हैं।
बता दें कि ये बारीक पॉल्यूटैंट्स के छोटे छोटे कण घर के बाहर ही नहीं, घर के अंदर भी काफी वक्त तक मौजूद रहते हैं और हमारे फेफड़ों को जाम करने में भूमिका निभाते हैं। ऐसे में कई डॉक्टर्स और विशेषज्ञ घरों में एयर प्यूरीफायर्स लगाने की सलाह देने लगे हैं। नीचे पढ़ें घर के हिसाब से एयर प्यूरीफायर कैसे चुनें...

घर के हिसाब से एयर प्यूरीफायर कैसे चुनें?
दरअसल, कई लोग घर से सीधे दुकान पहुंच जाते हैं एयर प्यूरीफायर खरीदने के लिए, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता है कि किस तरह के फिल्टर वाला प्यूरीफायर लेना है। उनके घर के आसपास किस तरह का प्रदूषण है। वहां प्रदूषण का स्तर कितना है? जैसे अगर आपके घर में बुजुर्ग या कोई मरीज है, या फिर आपके घर के आसपास प्रदूषण, धूल-मिट्टी की समस्या ज्यादा है, तो HEPA यानी हाई एफिशिएंसी पार्टिक्यूलेट एयर फिल्टर ले सकते हैं। यह फिल्टर 0.3 माइक्रॉन्स जितने छोटे डस्ट पार्टिकल्स भी फिल्टर करने की क्षमता रखता है। लेकिन HEPA फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर्स थोड़े महंगे आते हैं।
इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान
- अस्थमा के रोगियों को भी True HEPA फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर का चयन करना चाहिए और ओजोन आधारित प्यूरीफायर से बचना चाहिए।
- जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्तर कम है और जो डायलिसिस पर हैं, उन्हें True HEPA फिल्टर, प्री-फिल्टर आदि के साथ उच्च गुणवत्ता वाले एयर प्यूरीफायर लाने चाहिए। केवल HEPA फिल्टर तकनीक एलर्जी के 100% उन्मूलन को सुनिश्चित करती है।
- निर्माण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक मजबूत प्री-फिल्टर वाला प्यूरीफायर सुनिश्चित करना चाहिए। प्री-फिल्टर को बार-बार बदला जाना चाहिए।
- औद्योगिक क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हवा में गंध को दूर करने के लिए सक्रिय कार्बन फिल्टर के साथ एक शोधक रखना चाहिए।
- जिन लोगों के घर में पालतू जानवर हैं, उन्हें भी पालतू जानवरों के बालों को सांस में लेने से बचाने के लिए मजबूत प्री-फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर का चयन करना चाहिए।
दुर्गंध भगाने के लिए कौन सा एयर प्यूरीफायर
अगर आपके इलाके में दुर्गंध की समस्या ज्यादा है या घर में पालतू हैं तो आप जो भी एयर प्यूरीफायर लें, उसमें एक्टिवेटेड कार्बन या इलेक्ट्रोस्टैटिक फिल्टर होना ही चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications