UAN के बिना भी चेक कर सकते हैं PF बैलेंस, फॉलो करें ये सिंपल टिप्स, तुरंत मिलेगी जानकारी
ईपीएफओ अकाउंट होल्डर अगर अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर भूल गए हैं, तो घबराने की कोई बात नहीं है। ये खबर आपके लिए ही है।

How To Check PF Balance Without UAN Number: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पीएफ खाते में जमा राशि नौकरी करने वाले कर्मचारी के लिए एक बड़ी जमा पूंजी होती है। पीएफ में जमा राशि की जानकारी या फंड का पैसा ट्रांसफर करने के लिए यूएएन (UAN)नंबर का होना बेहद जरूरी होता है। 12 अंकों का ये नंबर ईपीएफओ द्वारा जारी किया जाता है। संगठन की ओर से ये नंबर एक कर्मचारी को सिर्फ एक बार ही जारी किया जाता है, जोकि पूरी जिंदगी के लिए वही रहता है। इसलिए इसको सुरक्षित रखना बहुत जरूरी होता है।

UAN के बिना भी चेक कर सकते हैं पीएफ बैलेंस
अगर आप अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (Universal Account Number) नंबर भूल गए हैं, तो घबराने की कोई बात नहीं है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसा बिना यूएएन नंबर के भी ईपीएफओ अकाउंट से पैसा जमा और निकाला जा सकता है।

अकाउंट होल्डर ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस
ईपीएफओ अकाउंट होल्डर सबसे पहले epfindia.gov.in के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Click Here to Know your EPF Balance के ऑप्शन पर क्लिक करें. अब आपके सामने epfoservices.in/epfo/ का एक नया पेज खुल जाएगा। अब यहां पर Member Balance Information को सिलेक्ट करें. इसके बाद अपने राज्य का चयन करें और अपने EPFO ऑफिस लिंक पर क्लिक करें. अब पीएफ अकाउंट नंबर, नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।

UAN एक्टिवेट होते ही दिख जाएगा पीएफ बैलेंस
इसके बाद ईपीएफओ अकाउंट होल्डर का UAN एक्टिवेट हो जाएगा. नंबर और पासवर्ड आपको मोबाइल पर रिसीव हो जाएंगे. UAN एक्टिवेट होने के कुछ समय बाद बाद ही पीएफ बैलेंस देख सकते हैं.

मैसेज भेजकर भी चेक कर सकते हैं पीएफ बैलेंस
ईपीएफओ अकाउंट होल्डर मैसेज भेजकर या फिर मिस्ड कॉल करके भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक एसएमएस EPFOHO UAN टाइप करके 77382-99899 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपको EPFO की ओर से एक मैसेज प्राप्त होगा, जहां आपके बैलेंस की जानकारी दी गई होगी।

पीएफ बैलेंस के लिए करें मिस्ड कॉल
अगर आप मिस्ड कॉल के जरिए EPFO बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रजिस्टर्ड नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करनी होगी।
ये भी पढ़ें- PF बैलेंस चेक करना शख्स को पड़ा भारी, बैंक अकाउंट से उड़े 1.23 लाख रुपये












Click it and Unblock the Notifications