होम आइसोलेशन में हैं और पल्स ऑक्सीमीटर नहीं है तो जानिए कैसे जांच सकते हैं ऑक्सीजन लेवल

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: कोरोना संक्रमण के दौरान सबसे ज्यादा चिंता मरीज को अपने ऑक्सीजन लेवल की रहती है। खासतौर से अगर आप संक्रमित हैं और होम आइसोलेशन में हैं या फिर आपको कोविड का कोई लक्षण है तो ये जरूरी है कि आप अपने ऑक्सीजन लेवल का ध्यान रखें। मरीज को दिन में चार से पांच बार अपनी ऑक्सीजन और दिल की धड़कन को मापने की सलाह दी जाती है। इसके लिए पल्स ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल किया जाता है। पल्स ऑक्सीमीटर से तो हम ऑक्सीजन लेवल जांच ही सकते हैं लेकिन अगर अगर ये उपकरण आपके पास नहीं है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑक्सीमीटर ना होने पर भी हम ये जान सकते हैं कि हमारा ऑक्सीजन लेवल कम तो नहीं है।

पल्स ऑक्सीमीटर ना होने पर ऐसे जांचें ऑक्सीजन लेवल

पल्स ऑक्सीमीटर ना होने पर ऐसे जांचें ऑक्सीजन लेवल

पल्स ऑक्सीमीटर नहीं है तो फिर हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं कि अगर ये आपको हैं तो आपका ऑक्सीजन लेवल नीचे है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आपका ऑक्सीजन लेवल कम है तो आपकी दिल की धड़कन काफी तेज हो जाएगी। हार्ट रेट आम स्थिति में 60 से 100 के बीच होनी चाहिए, वहीं ब्रीथिंग रेट 12-20 होना चाहिए। इन दो लक्षणों के अलावा अगर आपकी उंगलियां, नाखून, होठ और नाक में नीलापन आ रहे है तो ये भी ऑक्सीजन लेवल कम होने के संकेत हैं। ऐसा है तो फिर आप डॉक्टर के पास जाने में देर ना करें।

ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल चेक करने का तरीका

ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल चेक करने का तरीका

ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल चेक करने से पहले आपकी अंगुली पर नेल पॉलिश नहीं होनी चाहिए। ऑक्सीजन नापने से पहले कम से कम पांच मिनट के लिए आराम करना चाहिए दिल की तरफ छाती पर अपना हाथ रखें, फिर ऑक्सीमीटर ऑन करें और ऑक्सीमीटर में मध्य या तर्जनी अंगुली रखें। ऑक्सीजन लेवल स्थिर होने की प्रतीक्षा करें। जब तक रीडिंग स्थिर ना हो तब तक ऑक्सीमीटर को कम से कम एक मिनट या उससे अधिक समय तक ऑन रखें।

कोरोना हर रोज तोड़ रहा नए मामलों के रिकॉर्ड

कोरोना हर रोज तोड़ रहा नए मामलों के रिकॉर्ड

देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 62 हजार 787 नए मामले सामने आए। जबकि 3285 मरीजों की मौत हो गई। अब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,79,88,637 हो गई है। कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,01,165 हो गई है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में एक्टिव केस अब 29,72,106 हो गए हैं, जो कुल संक्रमितों का 16.34 प्रतिशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+