कैसे शुरू हुई थी टीना डाबी और अतहर खान की लव स्टोरी, अब क्या है तलाक की वजह?

कैसे शुरू हुई थी टीना और अतहर आमिर खान की लव स्टोरी, और अब क्या है दोनों के बीच तलाक की वजह?

नई दिल्ली। आईएएस अधिकारी टीना डाबी और उनके पति अतहर आमिर खान ने जयपुर के फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति के आधार पर एक अर्जी दाखिल करते हुए कहा है कि अब वो दोनों साथ नहीं रहना चाहते, इसलिए उन्हें तलाक दे दिया जाए। टीना डाबी ने साल 2015 में यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया था, जबकि कश्मीर के रहने वाले अतहर आमिर खान उसी साल इस परीक्षा के सेकंड टॉपर थे। दोनों ने 2018 में लव मैरिज की थी, लेकिन दो साल के बाद अब टीना और अतहर अलग होना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे शुरू हुई थी टीना और अतहर की लव स्टोरी, और अब क्या है दोनों के बीच तलाक की वजह?

Recommended Video

    IAS Tina Dabi और Athar Aamir Khan होंगे जुदा, टीना ने लगाई Divorce की अर्जी | वनइंडिया हिंदी
    'उसके लिए पहली नजर में प्यार हो गया'

    'उसके लिए पहली नजर में प्यार हो गया'

    राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी टीना डाबी और अतहर आमिर खान की लव स्टोरी ट्रेनिंग के दौरान ही शुरू हुई थी। 11 मई 2015 को नॉर्थ ब्लॉक में एक कार्यक्रम के दौरान कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के ऑफिस में टीना पहली बार अतहर से मिलीं और दोनों ने एक दूसरे को पंसद कर लिया। अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए टीना ने खुद एक बार बताया था, 'उसके लिए पहली नजर में प्यार हो गया'। टीना ने आगे बताया कि सुबह हम दोनों की मुलाकात हुई और शाम को अतहर ने उन्हें प्रपोज कर दिया।

    हिंदू संगठनों ने शादी को बताया लव जिहाद

    हिंदू संगठनों ने शादी को बताया लव जिहाद

    'टीना डाबी और अतहर आमिर खान अलग-अलग धर्म से थे, इसलिए जब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया तो दिल्ली से लेकर कश्मीर तक उनकी शादी को लेकर चर्चाएं होने लगीं। हिंदू महासभा जैसे हिंदू संगठनों ने इस शादी को लव जिहाद बताते हुए विरोध किया। उस दौरान टीना ने कहा कि वो दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और इस रिश्ते से काफी खुश हैं। इसके बाद अप्रैल 2018 में टीना और अतहर ने जयपुर में शादी कर ली।

    जब टीना ने अपने नाम से हटाया 'खान' सरनेम

    जब टीना ने अपने नाम से हटाया 'खान' सरनेम

    अतहर के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद टीना अक्सर दोनों की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। इस दौरान कई बार ऐसे मौके भी आए जब टीना ने दोनों के रिश्ते को लेकर उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया। शादी के एक साल बाद तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन दोनों का रिश्ता उस वक्त एक बार फिर चर्चा में आ गया, जब सोशल मीडिया पर टीना डाबी ने अपने नाम के आगे से 'खान' सरनेम हटा लिया। टीना के इस कदम के बाद अतहर खान ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।

    दोनों ने क्या बताई तलाक की वजह

    दोनों ने क्या बताई तलाक की वजह

    जयपुर के फैमिली कोर्ट में टीना डाबी और अतहर आमिर खान ने तलाक की अर्जी आपसी सहमति के आधार पर दायर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी तलाक की अर्जी में टीना और अतहर ने कहा है कि उनके बीच मतभेद बढ़ गए हैं, इसलिए अब दोनों एक साथ नहीं रहना चाहते। दोनों के बीच अलग होने के संकेत उस समय ही मिल गए थे जब टीना डाबी ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि वो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपने पति को अनफॉलो कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+