7 प्रधानमंत्रियों का गवाह बना 7RCR, अब मोदी का इंतजार
नयी दिल्ली। दिल्ली स्थित 7 आरसीआर का बंगला देश के भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंतजार कर रहा है। मोदी के आने से पहले बंगले की सजावट का काम किया जा रहा हैं। मोदी जल्द ही हाईटेक व लग्जरी आशियाने में शिफ्ट हो जाएंगे। मोदी हाईटेक तकनीकी को अपनाने में नंबर वन हैं। पांच बंगलों के समूह से बने आशियाने में हैलीपेड से लेकर टेनिस कोर्ट सहित वाई-फाई सुविधाओं से युक्त है। पीएम नरेंद्र मोदीपिछले पीएम की तरह ही अपनी पंसद और जरुरत के हिसाब से इसे इस्तेमाल करेंगे।
सबसे पहली बार 1984 में 7 आरसीआर में पहली बार देश के प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास बना था। लोकसबा चुनाव जीतने के बाद राजीव गांधी ने इसे अपने आवास के तौर पर चुनाव था, जबकि 1989 में वीपी सिंह ने इसे देश के प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास का दर्जा दिया था। इसके बाद से देश में प्रधानमंत्री का पद हासिल करने वाले सभी व्यक्तियों का ये आधिकारिक निवास स्थान बना सिर्फ चंद्रशेखर इस निवास में नहीं रहें। वीपी सिंह, नरसिंह राव, एचडी देवागौड़ा, आईके गुजरात, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के बाद नरेन्द्र मोदी ऐसे 7वें प्रधानमंत्री होंगे जो 7 आर सीआर म ें बतौर पीएम निवास करेंगे। 7आरसीआर की कुछ खासियत तस्वीरों के जरिए देखिए।

मोदी के लिए तैयार है 7 RCR
7 RCR केवल एक घर नहीं, बल्कि पांच बंगलों का एक समूह है। यह बंगला नंबर 1, 3, 5, 7 और 9 से मिलकर बना है। यह बंगले अलग-अलग जरुरतों के हिसाब से पीएम इस्तेमाल करते हैं।

पीएम के लिए तैयार
7 RCR में पीएम के निवास के लिए सारी सुविधाएं है। बंगला नंबर 1 में हैलीपेड, बंगला नंबर 7 प्रधानमंत्री कार्यालय व अधिकारिक निवास और बंगला नंबर 9 में पीएम सुरक्षा का विशेष दस्ता व टेनिस कोर्ट भी शामिल है।

बंगलों का समूह
रेसकोर्स मेट्रो स्टेशन से रेसकोर्स रोड की ओर बढ़ते हुए आपको अहसास होगा कि आप मनमोहन स्थान पर भ्रमण करल रहे है। पीएम आवास के भीतर अ र्जुन, मुमोहर, तार, सेमल जैसे पेड़ों की कतारे है। हरियाली से गुल जार है पीएम का आवास। यहां आप को कोयल की कूक और मोर नाचते दिख जाएंगे।

पीएम के लिए सेवकों की फौज
माली, इलेक्ट्रिशियन और सहायकों की पूरी फौज पीएम आवास में 24 घंटे मौजूद होती है। तकरीबन 50 की संख्या में ये लोग प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सेवा के लिए मौजूद होते है।

बीएमडब्लू से नैनौ तक
पीएम निवास स्थान में कारों का काफिला है। 6 बीएमडब्लू कारों का काफिला प्रधानमंत्री के लिए तैयार है। पीएमओ के पास कार के काफिले में नैनो कार भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications