नरेंद्र मोदी को लेकर 10 खौफ जो पाकिस्तानियों के दिल में हैं

नई दिल्ली (ब्यूरो)। नरेंद्र मोदी भारत के 14वें प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। जिस वक्त वो शपथ लेंगे उस वक्त सामने वीवीआईवी दीर्घा में बैठे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बॉडी लैंगवेज देखने वाली होगी, क्योंकि शरीफ एक मात्र ऐसे व्यक्त‍ि हैं, जो आम पाकिस्तानियों के दिल में बैठे मोदी के खौफ को पढ़कर यहां आये हैं।

हमने डब्लयूबीटी चैनल पर हुई चर्चा और जियो टीवी पर पाकिस्तानी जनता से बातचीत पर आधारित कार्यक्रम में जिस तरह की बातें सामने निकल कर आयीं, वो असल में खौफ ही था, जो मोदी के रूप में पड़ोसी मुल्क के दिलों में बैठ चुका है। वो कौन-कौन से खौफ हैं जानने के लिये स्लाइडर पर आगे बढ़ते जाइये।

नोट- स्लाइडर में दर्शाये गये 10 खौफ पाक मीडिया में हुई चर्चा के दौरान सामने निकल कर आये। टीवी एंकर फराज दरवेश की इस चर्चा में पाकिस्तानी पत्रकार रज़ा रूमी, डा. मिस्बाह आजम और रियाज़ हक शामिल थे। स्लाइडर के अंत में आप वीडियो भी देख सकते हैं।

स्लाइडर में आगे बढ़ें और पढ़ें खौफ

स्लाइडर में आगे बढ़ें और पढ़ें खौफ

स्लाइडर में आगे बढ़ें और पढ़ें खौफ जो पाकिस्तानियों के दिमाग में हैं।

पाक से सख्ती से पेश आयेंगे मोदी

पाक से सख्ती से पेश आयेंगे मोदी

भारतीय जनता ने मोदी को वोट देकर पैगाम दे दिया है कि हम अब सख्ती से पेश आयेंगे पाकिस्तान को यह पैगाम जा रहा है कि हम तुम्हारे साथ सख्ती से निबटेंगे, जहां तक आतंकवाद का ताल्लुक है। जाहिर है, जो इनकी पावर बेस है, पार्टियां हैं, ये लोग आतंकवाद कहते हैं। मुंबई के बारे में और दबाव बढ़ जायेगा।

भारतीय मुसलमानों का शुक्रिया जिन्होंने नहीं दिया मोदी को वोट

भारतीय मुसलमानों का शुक्रिया जिन्होंने नहीं दिया मोदी को वोट

पाकिस्तान के लिये इतना ही पैगाम है, कि हमारे पड़ोस में सियासत ऊपर जा रही है। भारत में जो मुसलमान रहते हैं, उनके लिये हम शुक्रिया अदा करना चाहेंगे कि उन्होंने मोदी को वोट नहीं दिया है।

अल्लाह न करे अब 26/11 जैसा हमला हो भारत पर

अल्लाह न करे अब 26/11 जैसा हमला हो भारत पर

पाकिस्तान जेहादी फोर्सेस पाकिस्तान में खुल कर घूमते रहते हैं, अल्लाह न करे अगर 26/11 जैसा हमला हो जाये, तो भारतीय सेना सीधे तौर पर पाकिस्तान पर कूच कर जायेगी।

मोदी का एटिट्यूड कांग्रेस जैसा नहीं

मोदी का एटिट्यूड कांग्रेस जैसा नहीं

खुदा न खास्ता 26/11 जैसा हमला हुआ, तो मोदी का जो एटिट्यूड है, वो कांग्रेस जैसा नहीं होगा। तब पाकिस्तान गंभीर दबाव में होगा।

बहुत टफ पर्सन हैं मोदी

बहुत टफ पर्सन हैं मोदी

मोदी बहुत टफ पर्सन हैं, चूंकि बहुमत उनके साथ है, इ‍सलिये पाकिस्तान के ख‍िलाफ कोई भी फैसला संसद में करना बहुत आसान होगा।

मोदी निक्सन या वाजपेयी नहीं हैं

मोदी निक्सन या वाजपेयी नहीं हैं

मोदी न तो निक्सन हैं न वाजपेयी हैं, ये स्टेट्समैन नहीं हैं। इनका मकसद विकास का है, गुजरात का दावा करते हैं, भले ही वह इतना विकसित नहीं है। देखना होगा कि ये विकास या पाकिस्तान, किस पर फोकस करते हैं।

भारतीय सेना के हाथ खुल जायेंगे

भारतीय सेना के हाथ खुल जायेंगे

भारतीय सेना के अध‍िकारियों को भी अहसास हो गया है कि पीछे बैठे वाले हमारी बैकिंग करेंगे। जेहादी फोर्सेस कश्मीर में मौजूद हैं। भारतीय सेना आसानी से कार्रवाई कर सकेगी।

पता नहीं हमारे न्यूक्ल‍ियर हथ‍ियारों से मोदी डरेंगे कि नहीं

पता नहीं हमारे न्यूक्ल‍ियर हथ‍ियारों से मोदी डरेंगे कि नहीं

पाकिस्तान ने ऐसे न्यूक्ल‍ियर हथियार बनाये हैं, जो जमीनी जंग में इस्तेमाल किये जा सकते हैं। मोदी साहब को भी यह मालूम होना चाहिये, कि पाकिस्तान पर हमला करना इतना आसान नहीं है। मोदी आते ही पाकिस्तान पर चढ़ाई नहीं कर देंगे। मोदी ज्यादा से ज्यादा सरहद पर हाई अलट कर सकते हैं बस। लेकिन अभी कहना जल्दबाजी होगा कि वो हमारे हथ‍ियारों से डरेंगे।

ड्राइवर ने कहा राक्षस है मोदी

ड्राइवर ने कहा राक्षस है मोदी

कराची के टैक्सी ड्राइवर आसिफ बाजवा ने कहा नरेंद्र मोदी राक्षस है, जिसने मुसलमानों का कत्लेआम किया। उनके प्रधानमंत्री बनने पर पाकिस्तान को भारत से सारे रिश्ते तोड़ देने चाहिये।

मुसलमान विरोधी हैं मोदी

मुसलमान विरोधी हैं मोदी

कराची के पत्रकार अबुज़ार शरीफ कहते हैं कि मोदी सिर्फ पाकिस्तान के विरोधी नहीं बल्क‍ि मुसलमानों के भी विरोधी हैं। वो पाकिस्तान पर कोई भी कार्रवाई करने में वक्त नहीं लेंगे।

देखें वीडियो

नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान पर चर्चा देखें वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+