आखिर किस तरह से कोर्ट में पी चिदंबरम ने किया है ED-CBI का सामना
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सीबीआई की गिरफ्त में हैं, ऐसे में यह मामला चिदंबरम के लिए बड़ी मुश्किल का सबब बन गया है। आज सुप्रीम कोर्ट ने पी चिदंबरम को एक बार फिर से बड़ा झटका दिया है। दरअसल चिदंबरम ने हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका को खारिज किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी और इसे खारिज करने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने चिदंबरम की मांग को ठुकरा दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी राहत
हाई कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज होने के बाद चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। चिदंबरम की लीगल टीम उन्हें हर संभव राहत दिलाने की कोशिश में जुटी है। लेकिन जिस तरह से चिदंबरम को गिरफ्तार होना पड़ा, उसकी वजह से उनकी काफी किरकिरी हुई है। आज सुप्रीम कोर्ट ईडी की याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमे ईडी ने चिदंबरम की कस्टडी मांगी है। इससे पहले सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम को सोमवार तक के लिए ईडी की गिरफ्तारी से राहत दी थी।

चिदंबरम की मुश्किल
इस पूरे मामले में चिदंबर को पहले कोर्ट का संरक्षण प्राप्त था और उन्हें गिरफ्तारी से छूट मिली हुई थी। लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया था, जिसकी वजह से चिदंबरम को सीबीआई जेल जाना पड़ा। दो लगाता झटके के बाद पहली राहत चिदंबरम को शुक्रवार को मिली जब कोर्ट ने चिदंबरम को ईडी की गिरफ्तारी से सोमवार के लिए छूट दे दी। सीबीआई इस बात का विरोध करेगी कि आखिर कैसे हाई कोर्ट से सीधे वह सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं।

आसान नहीं है जांच एजेंसी की भी राह
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता तमाम कानूनी दांवपेंच का कोर्ट में इस्तेमाल करेंगे, जिससे कि सुप्रीम कोर्ट चिदंबरम को जमानत ना दें। सीबीआई को कोर्ट को इस बात के लिए संतुष्ट करना होगा कि आखिर क्यों चिदंबरम को कस्टडी में लेकर पूछताछ करनी जरूरी है। वहीं ईडी मामले में कोर्ट ने पहले ही चिदंबरम को राहत दे दी है, ऐसे में ईडी के लिए सुप्रीम कोर्ट की राह मुश्किल होने वाली है। जैसे ही सीबीआई की कस्टडी खत्म होगी, मानाा जा रहा है कि चिदंबरम ईडी की गिरफ्त में आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications