मार्च के महीने में होने वाले अप्रेजल में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? कितना होगा इंक्रीमेंट? सर्वे में हुआ खुलासा
Salary Hike 2024: मार्च का महीना आ गया है और अलग-अलग सेक्टर में काम कर रहे लाखों-करोड़ों कर्मचारियों को अपने वेतन बढ़ने का इंतजार है। 31 मार्च 2024 के आखिर में कॉर्पोरेट और प्राइवेट लिमिटेड संस्थानों में अप्रेजल के फॉर्म भरने शरू हो जाएंगे। जिसके बाद सैलरी बढ़ाने का प्रोसेस शुरू हो जाता है।
हर कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल महीने का इंतजार होता...क्योंकि पूरे साल की गई उनकी मेहनत का फल उन्हें सैलरी हाइक (वेतन वृद्धि) और प्रमोशन (पदोन्नति) के तौर पर मिलता है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि भारत में इस साल कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी? इंक्रीमेंट कितना होगा...? इसको लेकर अब सर्वे आ गया है।

प्राइवेट सेक्टर में कर्मचारियों की सैलरी हाइक किसी देश की आर्थिक स्थिति पर तय की जाती है। अगर में देश में आर्थिक मंदी हो तो वेतन वृद्धि न के बराबर होती है और अगर आर्थिक स्थिति सही है तो सैलरी ज्यादा बढ़ने के चांस होते हैं।
इस साल भारत में कर्मचारियों का औसत वेतन कितने फीसदी तक बढ़ सकता है, इसको लेकर सर्वे आ गया है। यह सर्वे एशिया पैसिफिक देशों के संदर्भ में किया गया है।
Salary Hike In India: आइए जानें सर्वे में क्या-क्या कहा गया है?
- भारत में वार्षिक वेतन वृद्धि और टर्नओवर सर्वे 2023-24 के लिए किए गए ANO सर्वे के मुताबिक, इस साल 2024 में भारत में कर्मचारियों का वेतन औसतन 9.5 फीसदी दर से बढ़ सकता है। इस सर्वे में 2023 में एवरेज सैलरी हाइक 9.7 फीसदी बताई गई थी।
- इस सर्वे में बताया गया है कि अधिकतम सिंगल डिजिट में सैलरी ग्रोथ इस साल भी बनी रहेगी। ये भी बताया गया है कि 2024 में पिछले साल की तुलना में कम महंगाई रहेगी।
किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा सैलरी हाइक
- इस सर्वे में बताया गया है सबसे ज्यादा सैलरी हाइक वित्तीय संस्थानों, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल और लाइफ साइंसेज से जुड़े क्षेत्रों में होगी। लाइफ साइंसेज व वित्तीय संस्थानों 9.9% सैलरी हाइक बताई जा रही है।
- ई-कॉमर्स 9.2 फीसदी, विनिर्माण 10.1 फीसदी, विनिर्माण 10.1 प्रतिशत सैलरी होगी।
- कंसल्टिंग और सर्विसेज, रिटेल, टेक्नोलॉजी जैसी कंपनियों में सैलरी की ग्रोथ कम हो सकती है।
- वहीं मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में वेतन औसतन 10.1% फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications