'बैंक से मेरे रुपए भी निकाले...' आरोप लगाने वाली नुसरत जहां के पास है कितनी संपत्ति? जानिए
टीएमसी की लोकसभा सांसद और बंगाली फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री नुसरत जहां इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं।
नई दिल्ली: टीएमसी की लोकसभा सांसद और बंगाली फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री नुसरत जहां इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में खबर आई कि नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इन खबरों को लेकर नुसरत जहां ने बुधवार को अपनी चुप्पी तोड़ी और एक बयान जारी किया। नुसरत ने अपने बयान में एक बड़ा आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी ज्वैलरी और बैंक से उनके रुपए भी अवैध तरीके से निकाले गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नुसरत जहां कितनी संपत्ति की मालिक हैं?
Recommended Video

नुसरत के पास है इतने करोड़ की संपत्ति
नुसरत जहां पश्चिम बंगाल की बसीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी की सांसद हैं। 2019 में चुनाव आयोग को दिए उनके शपथ-पत्र के मुताबिक, नुसरत जहां के पास कुल 2 करोड़ 90 लाख रुपए की संपत्ति है। उनके पास करीब 35 लाख रुपए की कीमत की दो गाड़ियां हैं, जिनमें एक बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और एक फोर्ड एंडेवर शामिल है। अपने शपथ पत्र में नुसरत ने यह भी बताया कि उनके पास करीब 12 लाख रुपए की गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी है।

नुसरत की निजी लाइफ पर क्यों मचा है हंगामा
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि नुसरत जहां गर्भवती हैं और इसकी जानकारी उनके पति को नहीं है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि नुसरत का अफेयर बंगाली फिल्मों के एक्टर यश दासगुप्ता के साथ चल रहा है। इन खबरों को लेकर नुसरत जहां ने बुधवार को अपनी चुप्पी तोड़ी और एक बयान जारी किया। इस बयान में नुसरत ने कहा कि निखिल जैन से उनकी शादी तुर्की सरकार के नियमों के तहत तुर्की में हुई थी और भारत में मान्य नहीं है, इसलिए तलाक लेने का सवाल ही नहीं उठता।

'मेरी पुश्तैनी ज्वैलरी और बैंक से रुपए भी निकाल लिए'
नुसरत जहां ने अपने बयान में कहा कि वो अपने पति से नवंबर 2020 में ही अलग हो गईं थी। नुसरत ने आरोप लगाते हुए कहा, 'जो इंसान खुद को रईस बताता है और कहता है कि मैंने उनका इस्तेमाल किया, वही मेरे बैंक अकाउंट से अवैध तरीके से रुपए निकाल रहा है। इस मामले को लेकर मैं पहले ही बैंक अधिकारियों से बात कर चुकी हूं और जल्द ही पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराऊंगी।'

'वो शादी नहीं, एक लिव-इन रिलेशन था'
अपने बयान में नुसरत जहां ने कहा, 'निखिल जैन से उनकी शादी एक अंतरधार्मिक शादी थी, जिसे स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत भारत में मान्यता दिलानी जरुरी थी, जोकि नहीं हुआ। कानून के मुताबिक, ये एक शादी नहीं है, बल्कि लिव-इन रिलेशनशिप है। हम दोनों काफी पहले अलग हो चुके हैं, लेकिन मैंने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा, क्योंकि ये मेरी निजी जिंदगी का मामला है। इसलिए, हम दोनों के अलग होने को लेकर सवाल नहीं उठने चाहिए।

'मुझे किसी के क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं'
अपने पति का नाम लिए बिना नुसरत जहां ने कहा, 'अगर मैं अपने काम के सिलसिले में या घूमने के मकसद से किसी ट्रिप पर जाती हूं तो मेरी यात्रा को किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं जोड़ना चाहिए, जिससे मैं अलग हो चुकी हूं। कोई कुछ भी दावा करे, लेकिन अपनी यात्रा के सारे खर्चे मैंने खुद उठाए हैं। मैं यह भी बताना चाहती हूं कि पहले दिन से ही अपनी बहन की एजुकेशन और अपने परिवार का सारा खर्चा मैंने खुद उठाया है, क्योंकि वो मेरी जिम्मेदारी हैं। इसके लिए मुझे किसी का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।'

नुसरत के बयान पर निखिल जैन ने क्या कहा
वहीं, नुसरत जहां का ये बयान सामने आने के बाद उनके पति निखिल जैन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, निखिल जैन ने इस पूरे मामले पर कहा कि उन दोनों की शादी का मामला फिलहाल कोर्ट में है और इसलिए वो इसपर कोई बयान नहीं दे सकते। निखिल जैन ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने कोलकाता की अदालत में केस दाखिल किया हुआ है। हालांकि निखिल ने इस बात को स्वीकार किया कि वो दोनों नवंबर 2020 से ही अलग रह रहे हैं।

'मेरे निजी जीवन के मामले लोगों के लिए नहीं'
मीडिया में चर्चा है कि नुसरत जहां का अफेयर इन दिनों बंगाली फिल्मों के अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों हाल ही में एक ट्रिप पर राजस्थान भी गए थे। कलकत्ता टाइम्स की खबर के मुताबिक, इस बारे में जब नुसरत जहां से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। नुसरत ने कहा, 'मेरे निजी जीवन के मामले लोगों के लिए नहीं हैं। लोगों ने हमेशा ही मेरा ट्रायल किया है। लेकिन इस बार, मैं इसपर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। लोग मुझे केवल एक अभिनेत्री के तौर पर मेरे काम के लिए जज कर सकते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।'

तुर्की में शादी, कोलकाता में रिसेप्शन
आपको बता दें कि एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद नुसरत जहां और निखिल जैन ने 19 जून 2019 को शादी की थी। तुर्की में शादी करने के बाद नुसरत और निखिल ने कोलकाता में रिसेप्शन दिया, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा टॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल हुए। नुसरत हाल में उस वक्त भी चर्चाओं में आईं थी, जब वो अपने पति के साथ दुर्गा पूजा में शामि हुईं।












Click it and Unblock the Notifications