9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स को NASA कितना देगा पेमेंट? कितनी है सैलरी, जानें सबकुछ

Sunita Williams Payment: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की पृथ्वी पर वापसी 18 मार्च की शाम होगी। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर नौ महीने से अधिक समय से सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर फंसे हुए हैं। नासा (NASA) इनकी वापसी की लाइव कवरजे भी जारी दिखाएगा। स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को वापस लेकर आएगा।

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर सिर्फ आठ दिन के लिए जून 2024 में गए थे। लेकिन स्पेस क्रॉफ्ट में तकनीकी खराबी की वजह से दोनों नौ महीने से वहीं पर फंसे हुए हैं। ऐसे में उनके लंबे प्रवास के लिए उन्हें मिलने वाली रकम चर्चा का विषय है। तो चलिए जानते हैं कि नासा अंतरिक्ष यात्री को कितना पेमेंट करता है और क्या सुनीता और बुच को इसके लिए ज्यादा भुगतान भी किया जाएगा।

Sunita Williams

Sunita Williams Payout: क्या सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में अधिक समय तक रहने के लिए ज्यादा भुगतान किया जाएगा?

सुनीता विलियम्स बुच विलमोर और अन्य दो अंतरिक्ष यात्रियों के लंबे समय तक रहने से उनके पारिश्रमिक को लेकर सोशल मीडिया चर्चा तेज हो गई है। नासा की रिटायर अंतरिक्ष यात्री कैडी कोलमैन के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कोई विशेष ओवरटाइम वेतन नहीं है। संघीय कर्मचारियों के रूप में, उन्हें अपना नियमित वेतन मिलता रहता है, जबकि नासा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर उनके भोजन और रहने का खर्च उठाता है।

कैडी कोलमैन ने को बताया, "आकस्मिक खर्चों के लिए प्रतिदिन कुछ छोटी राशि होती है, जिसे वे कानूनी रूप से आपको देने के लिए बाध्य होते हैं।'' कैडी कोलमैन ने 2010-11 में 159-दिवसीय मिशन के दौरान अपने खुद के अनुभव से बताया कि एक छोटी राशि अतिरिक्त मुआवजा आकस्मिक खर्चों के लिए जो उन्हें मिला था, वो प्रति दिन केवल $4 (347 रुपये) था। इसलिए उन्हें कुल $636 (55,000 रुपये) अधिक वेतन मिला था।

इसी के आधार पर अगर आप गणना करेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर जिन्होंने अंतरिक्ष में 287 दिन से अधिक समय बिताया है, को अतिरिक्त वेतन के रूप में केवल 1,148 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) मिलने की उम्मीद है।

Sunita Williams salary: सुनीता विलियम्स की सैलरी कितनी है?

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों का वेतन अमेरिकी सरकार के सामान्य अनुसूची (जीएस) वेतनमान द्वारा तय किया जाता है, जो आमतौर पर अनुभव और योग्यता के आधार पर जीएस-12 से जीएस-15 तक होता है। वर्ष 2025 के लिए, जीएस-15 वेतनमान इस प्रकार है:

- जीएस-15 चरण 1: $125,133 प्रति वर्ष
- जीएस-15 चरण 10: $162,672 प्रति वर्ष

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जीएस-15 वेतन ग्रेड के तहत आती हैं, जो संघीय कर्मचारियों के लिए उच्चतम स्तर है। आंकड़ों के मुताबिक सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर का वार्षिक आधार वेतन $125,133 और $162,672 (लगभग 1.08 करोड़ रुपये-1.41 करोड़ रुपये) के बीच है।

अंतरिक्ष में नौ महीने रहने के लिए, उनका आनुपातिक वेतन $93,850 और $122,004 (लगभग 81 लाख रुपये - 1.05 करोड़ रुपये) के बीच होगा। एनडीटीवी की रिपोर्ट मुताबिक उनके आकस्मिक वेतन $1,148 को शामिल करते हुए, मिशन के लिए उनको कुल राशि $94,998 और $123,152 (लगभग 82 लाख रुपये - 1.06 करोड़ रुपये) के बीच मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+