जानिए जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकवादियों को कितनी मिलती है सैलरी

जम्‍मू कश्‍मीर में 10,000 से लेकर 50,000 तक कमाते हैं आतंकी। विदेशी और देसी आतंकियों की सैलरी में जमीन आसमान का फर्क।

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर में एक ओर युवा रोजगार को तरस रहे हैं तो वहीं आतंकी संगठन युवाओं को आकर्षक सैलरी के दम पर आतंकवाद में झोंक रहे हैं। आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी में अशांति की आग फैली। इस आग को लश्‍कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने और भड़काया।

salary-of-terrorists-jammu-kashmir.jpg

विदेशी और लोकल आतंकवादी में अंतर

क्‍या कभी आपने जानने की कोशिश की कि जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकियों को कितनी सैलरी मिलती है? आतंकियों को घाटी में दो तरह से सैलरी दी जाती है जो विदेशी और लोकल आतंकियों के आधार पर अलग-अलग होती है।

विदेशी आतंकी वे आतंकी हैं जो पाक से आते हैं और घाटी में हमलों को अंजाम देते हैं। इन्‍हें स्‍थानीय आतंकियों की तुलना में कहीं ज्‍यादा सैलरी मिलती है।

पूछताछ में सामने आया सैलरी का आंकड़ा

पुलिस अधिकारियों और इंटेलीजेंस ब्‍यूरों के जासूसों की ओर से एक चार्ट तैयार किया गया। इस चार्ट में आतंकियों की सैलरी का एक अनुमान लगाया गया है।

ये आंकड़े हाल ही के महीनों में गिरफ्तार हुए विदेशी और लोक‍ल आतंकियों से पूछताछ के बाद सामने आए हैं। एक नजर डालिए कि जम्‍मू कश्‍मीर में एक आतंकी को कितनी सैलरी मिलती है।

कितना कमाते आतंकी

भर्ती के समय

विदेशी आतंकी-50,000 रुपए
लोकल आतंकी- 10,000 रुपए से 25,000 रुपए तक

हर महीने कितनी सैलरी

विदेशी आतंकी-15,000 रुपए
स्‍थानीय- 3,000 रुपए से 10,000 रुपए तक

रिटायरमेंट के समय वन टाइम पेमेंट

विदेशी आतंकी-2,00,000 रुपए
स्‍थानीय-2,00,000 रुपए

बेस्‍ट टेररिस्‍ट अवॉर्ड

विदेशी आतंकी-10,00,00 रुपए
स्‍थानीय-10,00,00 रुपए

संगठन के कमांडर या चीफ की सैलरी

विदेशी आतंकी- 50,000 रुपए
स्‍थानीय-50,000 रुपए

मारे गए आतंकी के परिवार को मिलने वाला मुआवजा

  • विदेश आतंकी के परिवार को वन टाइम पेमेंट के तौर पर 50,000 रुपए और हर माह 5,000 रुपए भत्‍ते के तौर पर।
  • स्‍थानीय आतंकी के परिवार को वन टाइम पेमेंट के तौर पर 25,000 रुपए और 3,000 रुपए भत्‍ते के तौर पर।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+